फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Policeman murdered out of anger over two bighas of land, - Police arrested uncle and grandson

UP: सिर पर फावड़ा...गले में मारी खुरपी, दो बीघा जमीन की खुन्नस में सिपाही की हत्या, ताऊ और पौत्र गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 04:31 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Mar 2024 04:31 AM IST
सार

Etawah News: एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।  ताऊ दर्शन सिंह और पौत्र अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताऊ के बेटा ओमपाल सिंह फरार है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करेगी।

विज्ञापन
Policeman murdered out of anger over two bighas of land, - Police arrested uncle and grandson
Etawah Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले में खेत में पड़े टिनशेड के नीचे लेटे सिपाही की फावड़े और खुरपी से कई वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। एसएसपी और फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। सिपाही मथुरा में तैनात था और आलू की खोदाई कराने के लिए आया था। भाई ने जमीन के विवाद में ताऊ, उनके बेटे और पौत्र पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

पुलिस ने ताऊ व पौत्र को गिरफ्तार कर लिया है। चचेरे भाई की तलाश की जा रही है। सैफई थाना क्षेत्र के गोवेपुरा निवासी अनिल कुमार यादव (42) सिपाही के पद पर मथुरा में तैनात थे। शुक्रवार शाम को छुट्टी लेकर गांव में आलू की खोदाई कराने के लिए आए थे। शुक्रवार रात वह खेत में ही रुक गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव के प्रमोद कुमार अपने खेत की ओर निकले तो अनिल का खून से लथपथ शव देखकर परिजनों को सूचना दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात सत्यपाल सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली।

विज्ञापन

जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप
फोरेंसिक ने भी साक्ष्य जुटाए। मृतक के छोटे भाई नीरज कुमार यादव ने थाने में तहरीर दी। इसमें ताऊ, उनके बेटे और पौत्र पर जमीन के विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद
ताऊ दर्शन सिंह और पौत्र अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ताऊ के बेटा ओमपाल सिंह फरार है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार करेगी। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

दो बीघा जमीन की खुन्नस में कर दी सिपाही की हत्या
चचेरे बाबा ने अपनी दो बीघा जमीन सिपाही के पिता के नाम कर दी थी। इसी बात की खुन्नस से सिपाही के ताऊ ने नशे में भतीजे की हत्या कर दी। गर्दन और सिर में इतने प्रहार किए कि सिपाही के शव को देखकर परिजन व ग्रामीण दहल गए।

एक मंदिर के नाम कर दी थी आठ बीघा जमीन
सिपाही अनिल के बाबा रामचरण दो भाई थे। बड़े भाई मिलाप सिंह अविवाहित थे। मिलाप सिंह के पास करीब 15 बीघा खेती थी। इसमें से उन्होंने करीब आठ बीघा जमीन गांव में एक मंदिर के नाम कर दी थी। उसमें से कुछ हिस्सा उन्होंने बेच दिया था। करीब दो बीघा जमीन सिपाही के पिता सर्जन सिंह के नाम कर दी थी।

अनिल की सोते समय निर्मम हत्या कर दी
इसी जमीन पर दर्शन सिंह अपना हक जताना चाहता था। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि उसी जमीन पर आलू की बुआई के समय दर्शन सिंह और सिपाही अनिल के बीच विवाद हुआ था। एसएसपी संजय कुमार ने बताया कि दर्शन सिंह नशे का आदी है। शुक्रवार देर रात दर्शन सिंह ने अपने पुत्र और पौत्र के साथ पुराने विवाद की खुन्नस में अनिल की सोते समय निर्मम हत्या कर दी।

मौसम खराब होने पर पिता ने बुलाया था घर
मथुरा में तैनात सिपाही अनिल कुमार यादव साल 2006 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे। फिलहाल सिपाही की तैनाती मथुरा जिले में सीओ के चालक के पद पर थी। पत्नी रीता दो बेटे आरश (14) व अंश (9) के साथ मथुरा में रहते थे। बीते शुक्रवार को पिता ने फोन करके मौसम खराब होने की जानकारी दी।

गांव से 100 मीटर दूर खेत पर चले गए थे
साथ ही, घर बुलाया था ताकि आलू की खुदाई हो सके। इस पर अनिल शुक्रवार शाम को घर पर आए थे। खाना खाने के बाद शाम साढ़े सात बजे गांव से 100 मीटर दूर खेत पर चले गए थे। सिपाही के छोटे भाई नीरज कुमार यादव फिरोजाबाद में बैंक में नौकरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed