फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police withdraws taajiya without having permission

बिना अनुमति ताजिया रखने पर पुलिस ने हटवाए

Fri, 09 Oct 2020 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Police withdraws taajiya without having permission
बिल्हौर। कस्बे में रोक के बाद भी रातोंरात इमाम चौक सजाने और ताजिया रखने की खबर खुफियाविभाग से पाकर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्काल ताजिये हटवा दिए। इसके बाद पुलिस व पीएसी ने रूट मार्च कर कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने और पर्व घरों में ही मनाने की अपील की।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस व प्रशासनिक आलाधिकारियों ने घरों में ही चेहल्लुम पर्व मनाने की अपील पीस कमेटी सदस्यों से की थी और आदेश का पालन न करने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलावरगंज और भटियाना मोहल्ले में बुधवार शाम करीब छह बजे कुछ लोगों ने इमाम चौक पर ताजिया रख दिए। देररात मामले की सूचना जैसे ही खुफिया विभाग को लगी तो उन्होंने प्रशासन व पुलिस को अवगत कराया। इसके बाद दिलावर गंज और भटियाना मोहल्ले में रखे ताजियों व चेहल्लुम पर्व की तैयारियों को पुलिस ने कोविड प्रोटोकाल के तहत रुकवा दिया। गुरुवार सुबह एक कंपनी पीएसी और कोतवाली पुलिस नगर के बहादुरशाह जफर मार्ग, अशफाक उल्ला नगर, महात्मा गांधी, गुमटा, राजीव नगर मोहल्लों में गश्त कर लोगों से घरों में ही चेहल्लुम मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed