फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police suspecting the girl's murder due to obstruction in illicit relations

दुष्कर्म के बाद शव जलाने का मामला: अवैध संबंधों में बाधा बनने पर बालिका की हत्या की आशंका जता रही पुलिस

Sun, 04 Jul 2021 04:26 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 04 Jul 2021 04:26 PM IST
विज्ञापन
Police suspecting the girl's murder due to obstruction in illicit relations
मौके पर जांच करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
कानपुर देहात के मंगलपुर क्षेत्र के एक गांव में बालिका को सोते समय अगवा कर दुष्कर्म करने तथा हत्या के बाद शव जलाने का मामला नया मोड़ लेता दिख रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध संबंधों में बाधा बनने पर बालिका की हत्या करने की वजह जांच में सामने आ रही है। शनिवार को दो और संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार रात दरिंदे अनुसूचित जाति की बालिका को सोते समय चारपाई समेत उठा ले गए थे। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया तथा हत्या कर शव भी जला दिया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर बाग में बालिका का अधजला शव मिला था। सूचना पर एडीजी भानु भास्कर, आईजी मोहित अग्रवाल व एसपी केके चौधरी ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पिता ने अज्ञात लोगों पर दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की पांच टीमों को लगाया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने गांव के तीन लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। वहीं शनिवार को गांव निवासी दो और संदिग्ध पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध संबंधों में बाधा बनने पर बालिका की हत्या की बात सामने आ रही है। जिसे यही उसके लिए मुसीबत बन गया। फिलहाल पुलिस घटना की बारीकी से छानबीन कर रही है। डेरापुर सीओ आशापाल सिंह ने बताया कि बालिका की हत्या के आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

तीसरे दिन भी गांव में गश्त करती रही पुलिस
कानपुर देहात के गांव में बालिका से दुष्कर्म व हत्या कर शव जलाने के मामले मेें पुलिस लगातार ऐहतियात बरत रही है। घटना के बाद से ही गांव में भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। शनिवार को तीसरे दिन भी पुलिस कर्मी गांव की गलियों में गश्त करते रहे। वहीं पीड़िता के घर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रही।

परिवारीजनों से मिले सपा-बसपा जिलाध्यक्ष
संदलपुर में बालिका की हत्या के मामले में शनिवार सुबह बसपा के जिलाध्यक्ष आनंद कुरील गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों से घटना के बाबत जानकारी ली और मुख्यमंत्री से मिलकर निष्पक्ष जांच कराने का भरोसा दिलाया। जिलाध्यक्ष ने घटना स्थल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान लाल मोहम्मद, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

दोपहर बाद सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव कार्यकर्ताओं के साथ गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका के पिता से बात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि प्रशासन से अगर न्याय नहीं मिला तो पार्टी आंदोलन करेगी। नियमानुसार आर्थिक मदद दिलाए जाने की भी बात कही। इस दौरान पवन कटियार, शशांक शेखर मिश्रा, प्रबुद्ध श्रमशील, पुष्पेंद्र यादव, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed