{"_id":"5f9da4b09244ab6c6b76abf2","slug":"police-station-incharge-inspector-and-constable-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: थाने में बंद युवक के एटीएम से 22 हजार रुपये निकालने का मामला, थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: थाने में बंद युवक के एटीएम से 22 हजार रुपये निकालने का मामला, थाना प्रभारी, दरोगा और सिपाही निलंबित
Sat, 31 Oct 2020 11:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया जिले के सहायल में चोरी के आरोप में थाने में बंद युवक के एटीएम कार्ड से 22 हजार रुपये निकालने के मामले में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक व एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया। आरोपी की पत्नी ने एसपी से रुपये निकालने की शिकायत की थी।
सीओ को सौंपी गई जांच की रिपोर्ट में दोषी मिलने पर एसपी ने कार्रवाई की। पुलिस ने मंगलवार को चोरी में दो लोगों को गिरफ्तार किया था। चोरों के पास मौजूद सामान को पुलिस ने अपनी कस्टडी में जमा करा लिया था।
पकड़े गए आरोपियों को छोड़ने के लिए पैसों की मांग की गई। थाने में जमा आरोपी के एटीएम कार्ड से 22 हजार रुपये निकाले जाने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो एसपी सुनीति ने मामले को संज्ञान में लेकर सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन
युवक सुशील की पत्नी विनीता निवासी रेहड़ा ने एसपी सुनीति से इसकी शिकायत की थी। बताया कि पुलिस उनके पति को पकड़कर थाने ले गई और छोड़ने के एवज में मोटी रकम की मांग की। थाने में जमा पर्स में पड़े एटीएम कार्ड से किसी ने 22 हजार रुपये भी निकाल लिए।
सीओ ने गुरुवार को सहायल थाने पहुंचकर मामले की जांच कर एसपी सुनीति को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट मिलने पर एसपी ने शनिवार को दोषी थाना प्रभारी रामचंद्र गौतम, उपनिरीक्षक पंकज तोमर व एक सिपाही सनोज कुमार को निलंबित कर दिया।
सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि पकड़े गए सुशील के परिजनों का आरोप है कि सारा सामान पुलिस की कस्टडी में था। पुलिस ने सुशील के दोस्त से रुपये निकलवाए। सवाल है कि जब युवक के परिजन वहां मौजूद थे तो उसका सामान परिजनों को क्यों नहीं दिया गया।