फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police sent wife to jail on death of army soldier

Kanpur News: सेना के जवान की मौत पर पत्नी को पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Police sent wife to jail on death of army soldier
झींझक। मंगलपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह सेना के जवान की मौत की आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। आग से झुलसे जवान की बुधवार को मौत होने पर मां ने बहू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि सेना की जवान चरन सिंह की मौत पर मां रामकली ने मृतक की पत्नी आकांक्षा उर्फ बेबी निवासी किशनपुर कुदौली के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसे मंगलपुर थाने के उप निरीक्षक किशनपाल सिंह, सिपाही सरिता यादव ने शुक्रवार सुबह सबलपुर स्थित अनंतपुरी इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। बता दें कि किशनपुर निवासी सेना का जवान चरन सिंह होली पर छुट्टी लेकर घर आया था। 26 मार्च की दोपहर संदिग्ध हालात में आग से जलकर बुरी तरह झुलस गया था। उसे परिवार के लोग लखनऊ कमांड अस्पताल ले गए थे। जहां इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई थी। गुरुवार को सेना के जवानों ने पहुंच कर जवान के पार्थिव शरीर को अंतिम सलामी दी। इधर मां रामकली के आरोप व तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। निरीक्षक मंगलपुर देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ आग लगाने की धारा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed