फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police sent two accused to jail in case of murder of nspectors son in Kanpur

हत्या की गुत्थी सुलझी: एक महीने पहले रची थी साजिश, फिर किया दोस्त का मर्डर,  पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल

Tue, 12 Apr 2022 07:17 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 12 Apr 2022 07:17 AM IST
सार

कानपुर में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में दरोगा राकेश कुमार के 22 वर्षीय बेटे ऋषभ की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, दो अन्य की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Police sent two accused to jail in case of murder of nspectors son in Kanpur
ऋषभ अपहरण कर हत्या करने के आरोपी अभय और अमित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दरोगा के 22 वर्षीय बेटे ऋषभ उर्फ रोमी के हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को राजफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। हत्याकांड को अंजाम देने वाला जिम संचालक व एक और आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।

विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार भी बरामद कर ली गई है। एक महीने पहले हत्याकांड की साजिश रची गई थी। वारदात के वक्त सभी ने मोबाइल बंद कर दिए थे। फिर भी वह सर्विलांस व सीसीटीवी के जाल में फंस गए। 
विज्ञापन

बता दें कि बर्रा निवासी ऋषभ का सात अप्रैल को अपहरण हो गया था। आठ अप्रैल को सचेंडी नहर में उसका शव मिला था। पुलिस ने महोबा के सुभाष नगर निवासी अभय प्रताप सिंह व गांधी नगर महोबा के रहने वाले अमित यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक/साउथ संकल्प शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने वारदात कबूलते हुए बताया कि उनका दोस्त टीपू साहू हत्याकांड का साजिशकर्ता है। उसी ने इन दोनों के अलावा तौफीक के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उसके बाद अंजाम दिया। 

बचने का किया प्रयास, प्री-एक्टिवेटेड सिम का इस्तेमाल
त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की वजह से हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। ऋषभ ने एक युवती की फोटो वायरल कर दी थी। इसी खुन्नस में टीपू ने उसकी हत्या की। पुलिस की जांच में सामने आया कि एक दिन पहले ही आरोपी किराये की स्कॉर्पियो कार लेकर शहर आ गए थे। घंटाघर स्थित एक होटल में ठहरे थे। कानपुर में दाखिल होने से पहले ही सभी ने फोन बंद कर लिए थे।  

इस दौरान प्रीएक्टिवेटेड सिम को नौबस्ता में रिचार्ज कराया। उसी नंबर से अमित ने ऋषभ को फोन कर पार्टी करने की बात कहकर बुलाया था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद घाटमपुर में जाकर अपने मोबाइल ऑन किए।

सर्विलांस और गाड़ी नंबर से खुला खेल
फुटेज से गाड़ी नंबर पुलिस को मिल गया था, जिससे पता चला कि आरोपियों ने कार ली थी। वहीं सर्विलांस की मदद से एक-एक कर सभी आरोपियों के नंबर पुलिस ने जुटा लिए। जो एक साथ बंद हुए। एक साथ ऑन हुए थे। इन्हीं सभी तथ्यों से हत्याकांड की परतें खुलती गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed