{"_id":"5c226423bdec2256b06ef016","slug":"police-sealed-40-notes-of-five-hundred-and-29-notes-of-one-thousand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हनुमान गढ़ी में चबूतरे पर आखिर किसने चढ़ाए 49 हजार के पुराने नोट?, चर्चा का विषय बनी ये घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनुमान गढ़ी में चबूतरे पर आखिर किसने चढ़ाए 49 हजार के पुराने नोट?, चर्चा का विषय बनी ये घटना
Tue, 25 Dec 2018 11:57 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रूदामऊ में जक्खादेवी मंदिर के पास मंगलवार सुबह हनुमान गढ़ी परिसर में चबूतरे पर पांच सौ के चालीस और एक हजार के 29 पुराने नोट पड़े मिले। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी पुजारी को दी। पुलिस ने पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर नोट कब्जे में ले लिए हैं।
डेमो पिक
जक्खा देवी मंदिर के पास ही हनुमान गढ़ी भी है। इसी परिसर में पीपल के पेड़ के पास चबूतरा बना है। मंगलवार को हनुमान जी की पूजा के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। पीपल के पेड़ की पूजा के दौरान भक्तों ने चबूतरे पर पांच सौ और एक हजार रुपये के पुराने नोट पड़े देखे।
डेमो पिक
कुछ नोट खड़ाऊं से दबाए गए थे। श्रद्धालुओं ने इसकी जानकारी पुजारी बाबा रामदास को दी तो उन्होंने माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक राजकरन शर्मा को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार के साथ वह मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाबा रामदास की तहरीर पर पुरानी करेंसी डालने की धाराओं में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। नोटों को सील कर दिया गया है। बाबा रामदास ने बताया कि हनुमान गढ़ी पर सुबह सात बजे लाला पुत्र जगन्नाथ ने झाड़ू लगाई थी। उस समय तक नोट पड़े होने की बात सामने नहीं आई थी।
विज्ञापन
डेमो पिक
इस संदर्भ में माधौगंज के प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि फिलहाल इसका पता लगाया जा रहा है कि पुराने नोट आखिर किसने मंदिर परिसर में बने पीपल के चबूतरे पर रखे। नोट सील करने से पहले इनके नंबर नोट कर लिए गए हैं। न्यायालय की अनुमति के बाद इन्हें बैंक में जमा करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नोट प्रचलन से बाहर हो चुके हैं, इसलिए आयकर विभाग को सूचना देने की आवश्यकता नहीं है।