फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: पुलिस ने इस बार कानपुर देहात के शातिर बदमाश का किया हाफ एनकाउंटर, दोनों तरफ से चली गोलियां

Tue, 25 Dec 2018 10:17 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 25 Dec 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
Half encounter by police in kanpur dehat
डेमो पिक
कानपुर देहात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमालपुर बंबा के पास मंगलवार भोर पहर गश्त के दौरान पुलिस की अपराधी से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से कई राउंड गोली चली, जिसमें एक अपराधी के जांघ में गोली लगने से वह घायल होकर गिर गया जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा के हाथ में चोट भी आई। एसपी राधेश्याम ने बताया कि मंगलवार भोर पहर अकबरपुर कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला टीम के साथ रूरवाहार होते हुए कमालपुर की ओर जा रहे थे, रास्ते में उन्हें एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो लोग दिखे।
Half encounter by police in kanpur dehat
डेमो पिक
वह पुलिस की गाड़ी देखकर बाइक यू-टर्न कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने गाड़ी तेजी से बढ़ाकर उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक में पीछे बैठा युवक पुलिस पर फायरिंग करने लगा। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू की तो एक गोली शमीम की जांघ में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर गया। इसी दौरान उसका साथी मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर एक बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा 4 कारतूस, 5 खोखा, दो छूरी, दो रस्सी, दो प्लास्टिक की बोरी, दो मोबाइल व 900 रुपये नगद बरामद किए हैं।
 
Half encounter by police in kanpur dehat
डेमो पिक
घायल को पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के दौरान रूरवाहार चौकी इंचार्ज अमित शुक्ला के हाथ में चोट आई है। एसपी ने बताया कि दरोगा का भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस के अनुसार शमीम गोकशी के मामलों में भी लिप्त है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Half encounter by police in kanpur dehat
डेमो पिक
शमीम का अपराधिक इतिहास 
कानपुर देहात के बारा गांव निवासी मुठभेड़ में घायल शमीम उर्फ हीरो के खिलाफ अकबरपुर कोतवाली में 28 मुकदमे दर्ज हैं। अपराध की दुनियां में कदम रखने के बाद 1992 में बलवा आदि विभिन्न धाराओं में उस पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद उस पर मुकदमे दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया। 1995 में गोवध निवारण अधिनियम, हत्या का प्रयास, 1996 में घर में घुसकर मारपीट जान से मारने की धमकी देना, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी।
 
विज्ञापन
Half encounter by police in kanpur dehat
डेमो पिक
इसके बाद 1997 से 2018 तक उस पर विभिन्न अपराधों के 28 मामले दर्ज किए गए। वर्ष 2014 में उसने तत्कालीन बारा चौकी प्रभारी रामस्वरूप वर्मा व पुलिस कर्मियों को दिनदहाड़े मारपीट कर घायल कर दिया था और गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर परवेज को पुलिस से छुड़ाकर फरार हो गया था। कोतवाल ने बताया कि शमीम ए क्लास का हिस्ट्रीशीटर व टॉपटेन अपराधियों की सूची में शामिल है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed