फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police school in Unnao, CO City said use phone carefully, friendship on social media should also be done thoug

उन्नाव में पुलिस की पाठशाला: सीओ सिटी बोल- सावधानी से करें फोन का प्रयोग, सोशल मीडिया पर दोस्ती भी सोच-समझकर

Wed, 20 Sep 2023 08:48 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 20 Sep 2023 08:48 AM IST
सार

Unnao News: सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर है। बताया कि डायल 112, महिला संबंधी अपराध के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और और सीएम हेल्पलाइन 181 की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
Police school in Unnao, CO City said use phone carefully, friendship on social media should also be done thoug
छात्र-छात्राओं को पुस्तक भेंट करते एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व सीओ सिटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हाईवे स्थित जीजीईएस एजुकेशन ग्रुप के जी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में मंगलवार को पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में एसपी ने छात्रों को यातायात नियमों के साथ साइबर से सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। उन्होंने इंटरनेट का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दोस्ती सोच-समझकर करने की बात कही।

विज्ञापन

कहा कि किसी भी अनजान को दोस्त न बनाएं, किसी से भी अपनी निजी जानकारी साझा न करें। बताया कि साइबर हो या यातायात, नियमों का उल्लंघन भारी पड़ सकता है। वाहन चलाते समय हेलमेट और सीटबेल्ट जरूर लगाएं। जी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी में अमर उजाला फॉउंडेशन और यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में इंटरनेट और सोशल मीडिया जितना जरूरी है उतना ही घातक भी है। बताया कि जरा सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। बताया कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी का परिणाम है कि साइबर सेल की स्थापना करनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ घटनाओं का भी उदाहरण देकर समझाया
सीओ सिटी आशुतोष कुमार ने टोल फ्री नंबरों की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस 24 घंटे सेवा के लिए तत्पर है। बताया कि डायल 112, महिला संबंधी अपराध के लिए 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और और सीएम हेल्पलाइन 181 की विस्तार से जानकारी दी। छात्रों को यातायात और साइबर संबंधी सावाधानियों के प्रति जागरूक करने के लिए कुछ घटनाओं का भी उदाहरण देकर समझाया।

वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें
यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने छात्रों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें और अपने घर-परिवार व आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करें। एएचटीयू प्रभारी एसआई भगत सिंह ने बाल शोषण संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि अपने आसपास किसी बालक से काम कराते हुए देखें तो पुलिस को सूचना देकर उसकी मदद करें।

छात्रों की काउंसिलिंग करते हुए मार्गदर्शन किया
आरक्षी शमशुद्दीन ने साइबर अपराधों से बचाव और सावधानी बरतने को लेकर विस्तार से जानकारी दी। पुलिस परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने छात्रों की काउंसिलिंग करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। निदेशक डॉ. पुष्पेंद्र कुमार जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन स्वाती पाठक ने किया। इस दौरान कॉलेज के निदेशक सुधीर सिंह, प्रज्ञेश पांडेय, विनय कुमार, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एसपी ने दिए छात्रों के सवालों के जवाब

  • बीसीए के छात्र वैभव द्विवेदी ने एसपी से सवाल किया कि आप पहले एमबीबीएस थे अब यह नौकरी। इस पर उन्होंने कहा कि आप की इच्छा अहम है। जिस क्षेत्र में आप जाना चाहते हैं जा सकते हैं। जरूरी नहीं एमबीबीएस वाला एसपी नहीं बन सकता।
  • बी फॉर्मा के छात्र पीयूष शुक्ला ने कहा कि इतना काम करने के बाद आप नॉर्मल रहते हैं। इस पर उन्होंने बताया कि किसी भी क्षेत्र में लीडर को बहुत सोच समझ कर काम करना होता है। बिना गलती किए निर्णय लेने होते हैं। ऐसे में अगर तनाव लेंगें तो कोई काम नहीं हो पाएगा।
  • बीबीए की छात्रा कशिश ने काम के दबाव के बीच शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रख सकते हैं। एसपी ने बताया कि दिनचर्या में सुधार योगा और व्यायाम जरूरी है। कोई भी व्यक्ति हो काम करने वाले अपने शरीर का भी ध्यान रखना जरूरी है।
  • बी फार्मा की छात्रा पल्लवी शर्मा ने घर से अकेले बाहर निकलते समय क्या सावधानरियां बरतनी चाहिए। एसपी ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर नोट कर अपने मोबाइल में सेव रखें। कहीं भी कभी भी जरूरत हो तत्काल फोन कर पुलिस की मदद लें। पुलिस शोहदों के खिलाफ अभियान भी चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed