{"_id":"6a6e1fb59d10f3107408bfff","slug":"police-officials-review-security-arrangements-at-anandeshwar-mahadev-temple-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन 2026: पुलिस अधिकारियों ने आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन 2026: पुलिस अधिकारियों ने आनंदेश्वर महादेव मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Sat, 01 Aug 2026 10:03 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:03 PM IST
विज्ञापन
महंतों व पुलिस अधिकारियों ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
सावन के पहले सोमवार को परमट स्थित आनंदेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस और मंदिर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव और अपर पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना सिंह ने शनिवार को मंदिर परिसर का निरीक्षण कर महंतों एवं अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा की। भीड़ नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
मंदिर परिसर में बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था को मजबूत करने को कहा। इसके साथ श्रद्धालुओं से कतारबद्ध होकर दर्शन करने, कीमती सामान साथ न लाने तथा पुलिस और स्वयंसेवकों का सहयोग करने, गंगा के बढ़े जलस्तर को देखते हुए घाटों पर न जाने की अपील की है। निरीक्षण के दौरान जूना अखाड़ा के गुरुमूर्ति मंदिर कोठार महंत महाकाल गिरी महाराज, विवेकपुरी महाराज, हितेश्वर गिरी महाराज, अत्रीवन महाराज, मथुरा गिरी महाराज और डॉ. सुनील गिरी महाराज सहित अन्य संत मौजूद रहे।