फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police

दो दिन में बदल देंगे कानपुर की पुलिसिंग : डीआईजी

Mon, 27 Jul 2020 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
police
पुलिस लाइन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. प्री?
कानपुर। शहर के नए कप्तान डॉ. प्रितिंदर सिंह ने रविवार देर शाम कार्यभार संभाल लिया। आते ही उन्होंने शहर की पुलिसिंग को बदलने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने दो दिन का समय मांगा है। कहा है कि अपराधियों पर सख्ती बरतने के साथ ही, संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर और एनएसए तक की कार्रवाई की जाएगी। अलीगढ़ से ट्रांसफर होकर आए नए कप्तान ने बिकरू कांड और संजीत अपहरण हत्याकांड में शामिल एक-एक अपराधी को सजा दिलाने की बात कही है। कोरोना संक्रमण पर कहा कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईजी/एसएसपी डॉ. प्रितिंदर सिंह ने मीडिया से बातचीत करने के पहले शहर के सभी एसपी और सीओ के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने कहा कि बिकरू कांड में पुलिस की जो कमियां रहीं, उसका परिणाम भी काफी बुरा रहा। कुछ की गलतियों का ठीकरा पूरे पुलिस महकमे पर नहीं फोड़ा जा सकता। कई ऐसे भी अफसर हैं, जो अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से कर रहे हैं। ऐसे में उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। वहीं संजीत अपहरण हत्याकांड के मामले में उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं और सहानुभूति है। जो उन्होंने खोया है, उसकी भरपाई तो नहीं की जा सकती लेकिन तहकीकात पूरी ईमानदारी से की जाएगी। सीनियर अधिकारियों कोे भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

लापरवाह पुलिस कर्मी भेजे जाएंगे गैर जनपद : डीआईजी ने कहा कि बिकरू कांड और संजीत अपहरण हत्याकांड में पुलिस की खामियां भी रही हैं। जो भी दोषी पुलिसकर्मी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे पुलिस कर्मियों को गैर जनपद भेजा जाएगा। विभागीय कार्यवाही भी संभव हो सकती है। वारदातें न खोलने वाले बचेंगे नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एस-10 को किया जा सकता है भंग : कप्तान ने कहा कि एस-10 सदस्यों की शिकायतें आए दिन आती हैं। इसमें कई अपराधी भी शामिल हो गए हैं। विकास दुबे का खजांची भी एस-10 का सदस्य रहा है। इन सभी पहलुओं को देखते हुए अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। जरूरत न होने पर एस-10 को भंग किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से लेकर कांस्टेबल तक को आम जनता, जनप्रतिनिधि और मीडिया से अच्छा व्यवहार करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed