फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police is preparing details of Dinu's crimes

Kanpur News: दीनू के अपराधों का ब्योरा तैयार कर रही पुलिस

Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Police is preparing details of Dinu's crimes
कानपुर। कमिश्नरी पुलिस ने अधिवक्ता धीरज उपाध्याय उर्फ दीनू के अपराधों का ब्योरा एकत्रित किया है। उस पर अब तक 14 रिपोर्ट हो चुकी हैं। इनमें सात ऐसे मामले हैं, जिसमें दीनू का नाम सामने आया है। माना जा रहा है कि पुलिस उसे जमानत के विरोध में आपराधिक इतिहास के तौर पर लगाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

नवाबगंज थाने में दीनू पर पहली एफआईआर 1988 में हत्या की दर्ज हुई। इसमें चार्जशीट लगाई गई थी। इसी साल नवाबगंज थाने में ही दूसरी रिपोर्ट हत्या के प्रयास और जबरन वसूली का दर्ज की गई, हालांकि इसमें अंतिम रिपोर्ट लग गई थी। वर्ष 1992 में बलवा, वर्ष 1997 में साधारण मारपीट और अपहरण व षडयंत्र की एफआईआर हुई। इन एफआईआर के बाद दीनू पर करीब 22 वर्षों तक कोई रिपोर्ट नहीं लिखी गई। वर्ष 2019 में दीनू पर मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की गई। अगले साल वर्ष 2020 में चकेरी थाने में सेवन सीएलए, बलवा समेत अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर हुई। वर्ष 2024 में दीनू पर धोखाधड़ी और षडयंत्र की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी साल उसके खिलाफ हरवंश मोहाल थाने में दर्ज जबरन वसूली, धमकी के एक मामले में नाम प्रकाश में आया। वर्ष 2025 में दीनू पर ग्वालटोली, कोतवाली, नौबस्ता, नवाबगंज में एफआईआर हुई। इसके साथ ही वर्ष 2020 को जाजमऊ के हुए पिंटू सेंगर हत्याकांड में भी उसका नाम सामने आया है। बहरहाल पुलिस ने दीनू पर दर्ज सभी एफआईआर की सूची तैयार कर रही है। दीनू पर मई माह में ही सात रिपोर्ट दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed