फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police informer going to raid, JK Mandir Chowki in-charge suspended, ADCP said departmental inquiry started

Kanpur: दबिश देने जा रही पुलिस की मुखबिरी, जेके मंदिर चौकी प्रभारी निलंबित, एडीसीपी बोले- विभागीय जांच शुरू

Wed, 28 Aug 2024 09:51 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 28 Aug 2024 09:51 AM IST
सार

Kanpur News: जुआरी के साथियों को पकड़ने जा रही पुलिस की सूचना लीक करने के मामले में कार्रवाई की गई है। एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर जेके मंदिर चौकी प्रभारी राजन मौर्या को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Police informer going to raid, JK Mandir Chowki in-charge suspended, ADCP said departmental inquiry started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कानपुर में अवनीश दीक्षित के साथी चर्चित जुआरी व सट्टेबाज मासूम अली के साथियों को दबोचने निकली कर्नलगंज पुलिस की सूचना लीक करने के आरोप में जेके मंदिर चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई कर विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। कर्नलगंज थान पुलिस ने बीते दिनों बंद चल रहे उबैद स्कूल से आरोपी कुली बाजार निवासी मासूम अली को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

इस दौरान आरोपी के साथी शफीक उर्फ जैन आदि फरार हो गए थे। मासूम अली के पास मिली डायरी में विकास अवस्थी, राजा अहिरवार, लकी ठाकुर, शनि जायसवाल के नाम मिले थे। विकास अवस्थी को 20 हजार रुपये महीना देने की बात भी लिखी थी। ये यह सभी नाम अवनीश के करीबी बताए जाते हैं। शनिवार को कर्नलगंज पुलिस को शफीक उर्फ जैन के बारे में सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रवींद्र श्रीवास्तव टीम के साथ उसे पकड़ने के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

आर्यनगर स्थित जैन के ठिकाने से कुछ दूरी पहले ही नजीराबाद थाने की जेके मंदिर चौकी प्रभारी राजन मौर्या ने दबिश टीम में शामिल एक दरोगा को फोन कर बताया कि उनके यहां पुलिस कमिश्नर पहुंच रहे हैं। इसके बाद आरोपी को सूचना दे दी। टीम को दबिश देने में पांच-सात मिनट देरी हो गई। इस बीच आरोपी जैन व उसके साथी वहां से भाग निकले। इस मामले की जांच पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार ने एडीसीपी सेंट्रल महेश कुमार को सौंपी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी प्रभारी निलंबित, विभागीय जांच शुरू
एडीसीपी ने चौकी प्रभारी को एसीपी कर्नलगंज कार्यालय में तलब किया था। एसीपी ने चौकी प्रभारी से पूछताछ की, तो उन्होंने तीन बार बयान बदले थे। ऐसे में चौकी प्रभारी को मुखबिरी का दोषी माना गया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि एडीसीपी सेंट्रल की जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी राजन मौर्या को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed