फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Police has not been able to solve the murder case of two brothers yet, family members appealed to CM Yogi

Farrukhabad: दो भाइयों की हत्या का मामला, पुलिस अभी तक नहीं कर सकी खुलासा, परिजनों ने CM योगी से लगाई गुहार

Fri, 13 Sep 2024 06:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 Sep 2024 06:19 PM IST
सार

Farrukhabad News: जहानगंज कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों की हत्या का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। परिजनों ने मुख्यमंत्री से जनता दरबार में गुहार लगाई है। साथ ही, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित नौ के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है।

विज्ञापन
Police has not been able to solve the murder case of two brothers yet, family members appealed to CM Yogi
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के जहानगंज कोतवाली क्षेत्र में दो भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। परिजनों ने मुख्यमंत्री को जनता दरबार में पूर्व ब्लॉक प्रमुख सहित नौ लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई करवाने का भरोसा दिया।

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बंथलशाहपुर निवासी छविनाथ सिंह के पुत्र गुलाब सिंह, अजीत सिंह 19 जून को खेत से मक्का की फसल काटने गए थे। देर रात तक दोनों वापस नहीं आए। परिजनों ने खोजबीन शुरू की। दोनों भाइयों के शव खेत के पास कुएं में पड़े मिले। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

तत्कालीन विवेचक भोलेंद्र चतुर्वेदी सहित फोरेंसिक टीम ने कई बार जांच कर मामले को दुर्घटना बताया था। इस प्रकरण में गांव के कई लोगों को पकड़ा और पूछताछ कर छोड़ दिया गया। परिजनों ने विवेचक पर गंभीर आरोप लगाकर शिकायत की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विवेचना मऊदरवाजा थाने के इंस्पेक्टर क्राइम को स्थानांतरित कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भरोसा देकर जाम खुलवा दिया था
खुलासा नहीं होने पर परिजनों ने लोधी महासभा के साथ पुलिस लाइन के गेट पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया था। इसमें पूर्व ब्लाक प्रमुख, उनके भाई पर साजिश रचने का आरोप लगाकर नौ लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था। भाजपा सांसद मुकेश राजपूत व भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने परिजनों को जल्द खुलासा करने का भरोसा देकर जाम खुलवा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed