फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police handed over the missing student to his family members, he had left the house after being scolded by his

Unnao: गायब छात्र काे पुलिस ने परिजनों को सौंपा, मां की डांट से क्षुब्ध होकर छोड़ा था घर, ऐसे हुआ बरामद

Sat, 24 Jun 2023 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 24 Jun 2023 02:43 PM IST
सार

Unnao Crime: पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मां की डांट से नाराज होकर युवक चला गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
police handed over the missing student to his family members, he had left the house after being scolded by his
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के गंजमुरादाबाद में  मां की डांट से क्षुब्ध होकर 15 वर्षीय छात्र प्रतापगढ़ स्थित घर को छोड़कर दिल्ली जा रहा था। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में एक बस से उसे खोज लिया। परिजनों को सूचना देकर बुलाया और उनके सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन

बच्चे के मिलने पर परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रतापगढ़ जिले के एक गांव निवासी किशोर को मां ने पढ़ाई में लापरवाही पर गुरुवार सुबह डांट दिया था। इससे क्षुब्ध होकर वह कोचिंग के लिए निकला, लेकिन कोचिंग के बजाए दिल्ली जाने के लिए बस में बैठ गया।
विज्ञापन

दिल्ली में उसका एक दोस्त रहता है। कोचिंग न पहुंचने पर परिजनों तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की। पुलिस ने किशोर के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो रात 10 बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के लखनऊ टोल प्लाजा की लोकेशन मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट बस से सफर कर रहा था किशोर
बेहटामुजावर थाना की पीआरवी 2907 पर मौजूद उपनिरीक्षक बृजेश कुमार, कांस्टेबल पंकज कुमार व अरुण कुमार ने एक्सप्रेसवे की हवाई पट्टी पर बसों की चेकिंग शुरू की। रात करीब 1:30 बजे पुलिस ने किशोर को एक प्राइवेट बस से सफर करते हुए खोज लिया।

परिजनों का सौंप दिया गया है
परिजनों को सूचना दी तो लखनऊ की एक कालोनी निवासी मौसेरे चाचा व अन्य परिजन पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि मां की डांट से नाराज होकर युवक चला गया था, जिसे बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed