फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police encounter with two criminals, shot in the leg, had robbed the wife of a retired ADM, arrested

Kanpur: दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़…पैर में लगी गोली, रिटायर एडीएम की पत्नी से की थी लूट, गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 10:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 29 Aug 2024 10:13 AM IST
सार

Kanpur News: चकेरी के श्याम नगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली रिटायर एडीएम की पत्नी से चेन लूट हुई थी। वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
Police encounter with two criminals, shot in the leg, had robbed the wife of a retired ADM, arrested
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के चकेरी श्याम नगर में रिटायर एडीएम की पत्नी से चेन लूट और सेवानिवृत्त डॉक्टर के घर लाखों की चोरी व अन्य वारदातों ने वांछित दो बदमाशों से बुधवार देर रात पुलिस की मुठभेड़ हुई। इसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग स्कूटी सवार दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। उन पर पच्चीस हजार का ईनाम घोषित था। वहीं मौके पर पहुंचे एसीपी चकेरी और डीसीपी पूर्वी ने मुठभेड़ स्थल का जायजा लिया।

विज्ञापन

इसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें एक आरोपी पर कई राज्यों में 17 मुकदमें दर्ज हैं। चकेरी के श्याम नगर में 23 अगस्त को तड़के बाइक सवार लुटेरों ने मॉर्निंग वॉक पर निकली रिटायर एडीएम अनिल मिश्र की पत्नी रितु मिश्र से चेन लूट की घटना को अंजाम दिया था। वहीं, लुटेरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए थे।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीमें लगीं थीं। साथ ही सर्विलांस की मदद से आरोपियों की तलाश चल रही थी, लेकिन फुटेज साफ न होने से पुलिस को पहचान करने में समस्या हो रही थी थी। मुड़भेड़ के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एक नई वारदात को अंजाम देने की जानकारी मुखबिर से मिली कि वह श्यामनगर के न्यौरा गांव की तरफ रेकी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी
इस पर चकेरी इंस्पेक्टर अशोक कुमार दुबे की अगुवाई में श्यामनगर और कोयला नगर की टीम ने घेरेबंदी की। इसके बाद दोनों भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन, पुलिस से घिरता देख उन्होंने तमंचे से फायरिंग कर दी। इसके जवाब में जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग लगी। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि इसमें एक उन्नाव निवासी अनस है, वहीं दूसरा पंजाब के अंबाला निवासी विशाल शर्मा है।

आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी
इस पर हरियाणा समेत कई राज्यों में 17 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वह क़ई बार जेल भी जा चुका है। डीसीपी पूर्वी ने बताया कि आरोपियों ने रिटायर एडीएम की पत्नी से लूट के अलावा रिटायर डॉक्टर के घर मे भी चोरी की थी। उनपर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। उनके पास से देशी तमंचा भी बरामद हुआ है। बताया कि आरोपी अपने साथी सादिक की स्कूटी लिए हुए थे। जो अपराधी है, यह तीनों आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं। आरोपी विशाल ने एक बार रायबरेली में चेन लूटी और उसे मुथूट फाइनेंस में गिरवी रख दिया था। वहीं अनस स्क्रैप का काम करता है। आरोपियों की मुलाकात जेल में हुई थी। साथ ही इनके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed