{"_id":"5f473389e7877e5b2f4b90a9","slug":"police-encounter-with-twenty-five-thousand-historysheeter-in-chitrakoot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा, तमंचा-कारतूस बरामद, बदमाश पर कई थानों में दर्ज नौ मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी पकड़ा, तमंचा-कारतूस बरामद, बदमाश पर कई थानों में दर्ज नौ मामले
Thu, 27 Aug 2020 09:46 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:46 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में बहिलपुरवा थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह टेकारी गांव के पास जंगल में मुठभेड़ में फतेहपुर जिले के 25 हजार के इनामी और 14 साल से फरार चल रहे बदमाश को गिरफ्तार कर लिया।
25 मिनट की मुठभेड़ में दोनों ओर से तीन-तीन राउंड फायर हुए। बदमाश के पास पुलिस को एक तमंचा, तीन कारतूस और पांच खोखे मिले हैं। बदमाश पर हत्या, डकैती व लूट के नौ मामले कई थानों में दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर से किसी बदमाश के जंगल में वारदात की फिराक में घूमने की सूचना मिली। इस पर थाना पुलिस को निर्देश दिए गए। बहिलपुरवा थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने एंटी डकैती व सोशल मीडिया सेल की पुलिस टीम ने जंगल के आसपास सुबह पांच बजे घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की।

जवाबी कार्रवाई देख बदमाश भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दबोच लिया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश फतेहपुर जिले के किशुनपुर थाना क्षेत्र का 25 हजार का इनामी रमेश उर्फ पंकज निषाद पुत्र कृष्णपाल निषाद है। एसपी ने बताया कि रमेश चौदह साल से फरार चल रहा था और इस पर नौ मामले दर्ज हैं।
थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि बदमाश बेहद शातिर है। बदमाश के जिले के कई इनामी डकैतों से भी संबंध रहे हैं, लेकिन किसी गैंग में शामिल नहीं रहा। इस पर मानिकपुर, धारकुंडी, किशुनपुर व सतना थाने में लूट डकैती हत्या और धमकी देने के मामले दर्ज हैं। इसकी कई माह से पुलिस तलाश कर रही थी। कुछ साल से जिले से बाहर रहता था।
मुठभेड़ में ये रहे शामिल
थाना प्रभारी जयशंकर सिंह, दरोगा राधाकृष्ण तिवारी, सोशल मीडिया सेल के मोहम्मद अकरम, आरक्षी नीरज कुमार, प्रदीप द्विवेदी, लाखन सिंह थे।