फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police encounter with cow slaughter accused constable and one accused shot admitted to CHC

Unnao: गोवध के आरोपियों से पुलिस मुठभेड़, सिपाही और एक आरोपी को लगी गोली, सीएचसी में कराया भर्ती

Tue, 14 Jan 2025 11:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 14 Jan 2025 11:50 AM IST
सार

Unnao News: कोतवाल राकेश गुप्ता ने बताया कि मुठभेड़ में आरक्षी और एक आरोपी घायल हुआ है। एक गिरफ्तार है, जबकि तीसरा भाग निकला है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Police encounter with cow slaughter accused constable and one accused shot admitted to CHC
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उन्नाव जिले में पुरवा के टीकर खुर्द पुल के पास सोमवार रात पुलिस की गोवध अधिनियम के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। इसमें सिपाही के बाएं पैर में गोली लगी। वहीं, जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के भी बाएं पैर में गोली लगी है। दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी भाग निकला। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पुरवा कोतवाली पुलिस को सोमवार रात सूचना मिली कि गोवध अधिनियम के तीन आरोपी बाइक से दलीगढ़ी से बिहार की ओर जा रहे हैं। कोतवाल ने टीकरखुर्द पुल के पास वाहन चेकिंग लगा दी। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, तो पुलिस को पीछा करना पड़ा। पीछे आता देख आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली आरक्षी हर्ष अहलावत के बाएं पैर को छूते हुए निकली, जिससे वह घायल हो गए।

विज्ञापन

घायल सिपाही और आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया
आत्मरक्षा में पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। फायरिंग में दलीगढ़ी निवासी आरोपी मो. हबीब (40) के बाएं पैर में गोली लग गई। दूसरे आरोपी  मियां टोला निवासी मो. शाबान को गिरफ्तार कर लिया। तीसरा आरोपी दलीगढ़ी निवासी वकील भागने में सफल रहा। घायल सिपाही और आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed