फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police constable who went to catch gamblers were beaten

जुआरियों को पकड़ने गए सिपाही को पीटा, नशे में धुत थे जुआरी, कराया गया मेडिकल परीक्षण

Fri, 13 Mar 2020 03:13 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 03:13 AM IST
विज्ञापन
police constable who went to catch gamblers were beaten
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद में दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पर जा रहे दो सिपाही जुआ के फड़ पर पहुंच गए। सिपाहियों को देख शराब के नशे में धुत जुआरियों ने एक सिपाही को दबोचकर पीट दिया। सिपाही का लोहिया अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


सिपाही की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र की कादरीगेट पुलिस चौकी पर बुधवार रात 11 बजे मसेनी की ओर दुर्घटना होने की सूचना मिली। इस पर दो सिपाही मौके पर रवाना हुए। सिपाही जब जा रहे थे तो बाग लकूला में एक स्थान पर जुआ होता दिखा।
विज्ञापन


दोनों सिपाही जुआरियों को पकड़ने के लिए पहुंच गए। सिपाहियों को देख कुछ जुआरी भाग गए। कई जुआरियों ने एकजुट होकर एक सिपाही को पकड़ लिया। दूसरा सिपाही वहां से बचकर भाग निकला। जुआरियों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। उसने सूचना चौकी पर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चौकी से फोर्स पहुंच गया लेकिन तब तक जुआरी सिपाही अरविंद को छोड़कर भाग गए। सिपाही अरविंद का लोहिया अस्पताल में रात में ही डाक्टरी परीक्षण कराया गया। चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सिपाही अरविंद कुमार की तहरीर पर बाग लकूला निवासी गोविंद पुत्र ज्ञानचंद्र, प्रभात, रवि पुत्रगण मूलचंद्र और नरेंद्र पुत्र महेश चंद्र समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ एकजुट होकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed