फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police connection in pistol theft of inspector in Kanpur, two policemen in contact with accused

चौकी में चोरी का मामला: दरोगा की पिस्टल चोरी में पुलिस कनेक्शन, दो पुलिसकर्मी आरोपी के संपर्क में, जांच शुरू

Tue, 29 Nov 2022 04:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 29 Nov 2022 04:29 PM IST
सार

न्यू आजादनगर पुलिस चौकी में दस नवंबर को चोरी हुई थी। मामले में पुलिस दो आरोपियों को जेल भेज चुकी है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, आरोपियों से पुलिस का कनेक्शन भी निकल रहा है। आउटर की क्राइम ब्रांच में रहे दो पुलिसकर्मी आरोपी के संपर्क में थे।

विज्ञापन
Police connection in pistol theft of inspector in Kanpur, two policemen in contact with accused
न्यू आजाद नगर चौकी में जांच करती फोरेंसिक टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में न्यू आजाद नगर चौकी से दरोगा की पिस्टल व कारतूस चोरी करने के मामले में एक बड़े गिराह से तार जुड़ रहे हैं। इसमें एक पुलिस कनेक्शन भी सामने आ रहा है। जिन दो मुख्य आरोपियों का नाम अभी सामने नहीं आया है, वह आउटर की क्राइम ब्रांच में तैनात रहे दो पुलिसकर्मियों के कारखास हैं।

विज्ञापन

ऐसे में आशंका है कि क्या इन सभी ने मिलकर पिस्टल पार कराने की साजिश रचकर दरोगा को निशाना बनाया। इस बिंदु पर जांच शुरू हो गई है। दस नवंबर को न्यू आजादनगर चौकी में चोरों ने धावा बोला था। चौकी इंचार्ज दरोगा सुधाकर पांडेय की पिस्टल व दस कारतूस पार कर ले गए थे।
विज्ञापन

21 नवंबर की रात पुलिस ने मुठभेड़ में दो आरोपियों शेखू व फैज खान को गिरफ्तार किया था। दावा किया था कि तीसरा आरोपी तौफीक है, जो फरार है। सूत्रों के मुताबिक वारदात में उस्मान व आसिफ नाम के दो और शातिर शामिल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको दरोगा की हर एक गतिविधि की जानकारी हो रही थी। इनके इशारे पर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। ये दोनों आउटर की क्राइम ब्रांच में तैनात दो पुलिसकर्मियों के बेहद करीबी हैं। ये बहुत गंभीर मसला है। इस पूरे कनेक्शन की जांच शुरू हो गई है।

मामले में इस तरह के तथ्य सामने आए हैं। जिसकी तस्दीक कर सत्यापन किया जा रहा है। अगर अपराधियों से पुलिस की सांठगांठ पाई जाती है, तो ऐसे पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिन जिन लोगों की वारदात में भूमिका होगी, उन सभी पर कार्रवाई होगी। जल्द ही जांच पूरी कर ली जाएगी।  -प्रमोद कुमार, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed