फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police conduct workshop in Kanpur School students visit police station CP gives cyber safety tips

कानपुर में पुलिस की पाठशाला: कोतवाली पहुंचे स्कूली छात्र, सीपी ने बताए साइबर सेफ्टी टिप्स, बच्चों ने पूछे सवाल

Fri, 09 Jan 2026 03:03 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 Jan 2026 03:03 PM IST
सार

Kanpur News: कानपुर कोतवाली में स्कूली बच्चों ने शैक्षिक भ्रमण कर पुलिस की कार्यशैली को समझा। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने छात्रों को साइबर अपराधों से बचने और कानून का सम्मान करने की सीख दी।

विज्ञापन
Police conduct workshop in Kanpur School students visit police station CP gives cyber safety tips
छात्रों ने जाना कैसे काम करती है पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर शहर की कोतवाली में शुक्रवार को शैक्षिक गतिविधियों का केंद्र बनी, जब विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने यहां शैक्षिक भ्रमण किया। भ्रमण का उद्देश्य छात्रों को पुलिस की कार्यप्रणाली, सुरक्षा व्यवस्था और आधुनिक पुलिसिंग से परिचित कराना रहा। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए साइबर सुरक्षा, महिला हेल्प डेस्क की भूमिका, आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग और पुलिस की दैनिक कार्यशैली के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन

उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे पर ध्यान दिलाते हुए सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने की अपील की।भ्रमण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने छात्रों से सीधा संवाद किया। छात्रों ने पुलिस सेवा, कानून व्यवस्था, साइबर अपराध और भविष्य में पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल पूछे, जिनका सरल और व्यावहारिक तरीके से उत्तर दिया गया।

विज्ञापन

छात्रों में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है
इससे छात्रों में पुलिस व्यवस्था को लेकर समझ और भरोसा बढ़ा। कार्यक्रम में कमिश्नरेट पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अनुशासन, कानून के पालन और सामाजिक जिम्मेदारियों के महत्व पर जोर दिया। अधिकारियों का कहना था कि ऐसे भ्रमण से छात्रों में पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है और वे सुरक्षा को लेकर अधिक जागरूक बनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed