{"_id":"615bf5458ebc3e606c770920","slug":"police-caught-youth-carrying-woman-s-body-by-bicycle","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: साइकिल से महिला का शव ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में बताई ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: साइकिल से महिला का शव ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा, पूछताछ में बताई ये बात
Tue, 05 Oct 2021 12:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:19 PM IST
सार
लवकेश की गतिविधियां संदिग्ध होने से परिजन उससे दूरी बनाए थे। इससे उसका घर आना जाना भी कम होता है। इसके पहले भी वह किसी युवती को लेकर घर पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह युवती को प्रताड़ित करता था। इससे वह उसे छोड़कर चली गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कानपुर देहात के डेरापुर में सेंगुर नदी के पास साइकिल से महिला का शव ले जा रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा है। पूछताछ में उसने महिला को अपनी पत्नी बताया, साथ ही रास्ते में साइकिल से गिरकर मौत होने की जानकारी दी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
बिजहरा डेरापुर निवासी लवकेश काफी समय से बर्रा कानपुर में रहता है। सोमवार सुबह वह ट्रेन से रूरा पहुंचा। यहां से वह पत्नी अंजू (25) को लेकर ननिहाल नन्थू जा रहा था। ट्रेन से उतरने के बाद नन्थू जाने के लिए उसने पिता से साइकिल मंगवाई।
जगदीशपुर गांव के पास उसे संदिग्ध हालात में जाता देख स्थानीय निवासी जय सिंह ने उसे रोक कर पूछताछ की तो लवकेश ने बताया कि पत्नी रास्ते में गिर गई है। इससे उसे चोट आ गई है। जय सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार जायसवाल ने सेंगुर नदी पुल के पास उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
युवक ने पुलिस से बताया कि रास्ते में पत्नी के पेट में दर्द होने लगा। उसे अस्पताल ले जा रहे थे इस बीच बारिश होने लगी। इससे फिसल कर वह सड़क पर गिर गया। पत्नी को चोट लग गई। पुलिस ने महिला को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर अशोक कुमार ने मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवक ने पूछताछ में बताया कि पत्नी अंजू सचेंडी थाना क्षेत्र के चकरपुर में 23 सितंबर को वाहन दुर्घटना में घायल हो गई थी। इससे वह कमजोर हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक की गतिविधियां संदिग्ध है। फिलहाल उसके पिता मौजीलाल के आने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
पहले एक युवती लेकर आया था गांव
लवकेश की गतिविधियां संदिग्ध होने से परिजन उससे दूरी बनाए थे। इससे उसका घर आना जाना भी कम होता है। इसके पहले भी वह किसी युवती को लेकर घर पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि वह युवती को प्रताड़ित करता था। इससे वह उसे छोड़कर चली गई थी। लवकेश के पिता ने उसके खिलाफ 30 मई 2019 को पुलिस से शिकायत कर बताया था कि बेटा एक युवती लेकर आया है। उसे पीटकर प्रताड़ित करता है। तत्कालीन थाना प्रभारी आरबी पाल ने पुलिस टीम भेजकर उसे गिरफ्तार करवाया था। उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की थी। लवकेश ने बताया कि अंजू दो साल पहले कानपुर में मिली थी। उसने खुद को अनाथ बताया था। उससे शादी कर ली थी। वह इस समय गर्भवती भी थी।