फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught two fraudsters with Rs 2.10 lakh

Kanpur News: पुलिस ने दो टप्पेबाजों को 2.10 लाख रुपये समेत पकड़ा

Sun, 14 Sep 2025 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Police caught two fraudsters with Rs 2.10 lakh
इटावा/भरथना। भरथना पुलिस ने देर रात गश्त के दौरान अंतरजनपदीय दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस ने 2.10 लाख रुपये समेत एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों ने इटावा में कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है। पकड़े गए आरोपी फिरोजाबाद व मैनपुरी रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर भरथना पुलिस ने कृष्णानगर चौराहे से तुरैया पुल की ओर जाने वाले रास्ते पर तिराहे से दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने बेचकर प्राप्त किए 2,10,000 रुपये, एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में टप्पेबाजों ने अपना नाम राजा निवासी शांति नगर थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद व रंजीत प्रताप निवासी वंशीगौरा थाना कोतवाली, मैनपुरी बताया।
विज्ञापन

11 अगस्त को भरथना बस स्टैंड के पास से महिला के साथ की गई लूट की वारदात को भी कबूला। आरोपियों ने बताया कि 11 अगस्त को वह व उसके अन्य दो साथी भरथना बस स्टैंड के पास थे, तभी एक महिला सोने के गहने पहने हुए दिखाई दी थी। इस पर महिला से बातचीत करने लगे। सोने जैसी बिस्किट को रूमाल से नीचे गिरा दिया। एक ने उस बिस्किट को उठाकर महिला के हाथ में रख दिया। कहा कि हम सोने को तुरंत दोगुना कर देते हैं। इससे वह महिला लालच में आ गई और उसे अपने साथ रेलवे स्टेशन की ओर ले गए। स्टेशन के पास एकांत में उससे गहने उतारने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उस महिला ने दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी सोने के झाले व गले में पहना मंगलसूत्र उतारकर दे दिया। पहले रुमाल में बंधा हुआ पत्थर का टुकड़ा सोने का बिस्किट बताकर उस महिला को पकड़ा दिया। कहा कि इसे थोड़ी देर बाद खोलना नहीं तो सोना दोगुना नहीं होगा। वह महिला फिर बस स्टैंड की ओर चली गई और हम लोग मौके का फायदा उठाकर वहां से चले आए। गहनों को राह चलते लोगो को कम कीमत में बेच दिया तथा रुपयों का बंटवारा कर लिया। आरोपियों ने बताया कि 31 मई को बस से उतरी महिला का पर्स लखना नहर पुल के पास चोरी कर लिया था। गहनों को आपस में बांट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed