फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught six drum diesel loaded in the loader

लोडर में लदा छह ड्रम डीजल पुलिस ने पकड़ा

Sun, 22 Aug 2021 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Police caught six drum diesel loaded in the loader
पुखरायां। भोगनीपुर में जांच के दौरान पुलिस ने लोडर में लदा हुआ छह ड्रम डीजल बरामद किया है। लोडर चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूचना पर पहुंची पूर्ति निरीक्षक ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

भोगनीपुर कोतवाली चौराहा के कानपुर-झांसी हाईवे पर पुलिस कर्मी जांच कर रहे थे। कालपी की ओर जा रहे लोडर को रोककर तलाशी ली तो उसमें ड्रम लदे मिले। जांच में छह ड्रमों में डीजल भरा मिला। लोडर चालक पनकी गोपालपुर के चंद्रपाल ने बताया कि वह डीजल लेकर कानपुर के भौंती से कदौरा जालौन जा रहा था।
विज्ञापन

इसकी सूचना पर पूर्ति निरीक्षक सुमल्लिका सक्सेना, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मोहम्मद उवैद अली, नीतेश कुमार ने जांच की। चालक ने बताया कि व्यापारी ने अपना नाम जालौन कदौरा के महेश शिवहरे बताया था। तथा ड्रमों में केमिकल होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोडर मालिक कानपुर मसवानपुर रावतपुर नई बस्ती का मोहम्मद सरवर है। पूर्ति निरीक्षक ने लोडर मलिक, चालक और व्यापारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए डीएम को पत्र भेजा है। कोतवाल वैजनाथ सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed