फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police caught gang of female thieves from Kalika temple

Kanpur News: कालिका मंदिर से पुलिस ने पकड़ा महिला चोर गिरोह

Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Police caught gang of female thieves from Kalika temple
इटावा। बकेवर पुलिस ने लखना कालिका देवी मंदिर से महिला चोर गिरोह को पकड़ा है। गिरोह की 14 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की चेन व मंगलसूत्र बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

आगरा जिले के थाना सदर उखर्रा रोड राजपुर चुंगी दुर्गा नगर निवासी अरुण कुमार शनिवार को परिवार के साथ कालिका मंदिर में दर्शन करने आए थे। भीड़ में दो महिलाओं ने उनकी सोने की चेन चोरी कर ली। इसी तरह बकेवर पुलिस को कई महिलाओं ने सोने की चेन व मंगलसूत्र चोरी होने की सूचना दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि शिकायतकर्ताओं ने मंदिर में मौजूद पुलिस को चोरी की जानकारी दी थी। अरुण कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी कैमरों के आधार पर 14 महिलाओं को हिरासत लिया और थाने लाकर पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में महिलाओं ने घटना को अंजाम देने की बात कबूली। बताया कि उनका गिरोह प्रदेश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में और मेला इत्यादि में घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस ने आरोपी महिलाओं के सात सोने की चेन व मंगलसूत्र बरामद किए। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सभी 14 महिलाओं को जेल भेज दिया। एसएसपी ने बताया कि इनमें से कुछ महिलाओं की आपस में रिश्तेदारी भी है। एसएसपी ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़ी गईं महिलाएं
गुड्डी देवी निवासी धूमनगंज थाना धूमनगंज जनपद प्रयागराज, अंगूरी, विनीता निवासी लोहिया नगर थाना बन्ना देवी जनपद अलीगढ़, कावित्री, सावित्री, सुलेखा, स्वाति, आकांक्षा निवासी नगला खुशहाली शाहगंज भट्टे के पास थाना शाहगंज जनपद आगरा, मुन्नी निवासी पृथ्वीराज निवासी हल्की सिनेमा के पास थाना शाहगंज आगरा, कामना, कनिका, हेमलता निवासी फूलपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज, रोशनी निवासी शेरावाली थाना किशनगढ़ जनपद उन्नाव व मीनाक्षी निवासी ग्राम धरौली जनपद उन्नाव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed