फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police caught Areca nut without paan in kanpur

दराेगा ने पकड़ी ''बिना पान के सुपाड़ी'' ताे मच गया हंगामा

Wed, 06 Dec 2017 04:16 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 06 Dec 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
police caught Areca nut without paan in kanpur
डेमो पिक
पान अाैर सुपाड़ी का साथ ‌ब‌िलकुल वैसा ही है जैसा चाेली अाैर दामन का हाेता है पर जब सुपाड़ी पान से अलग हाे जाती है ताे हंगामा खड़ा हाे जाता है। कुछ एेसा ही हुुअाा कानपुर शहर में जब एक दराेगा जी ने ब‌िना पान के सुपाड़ी पकड़ ली। 
विज्ञापन



कानपुर के हूलागंज में मंगलवार को एक ऐसा ही मामला सामने आया जब सुपाड़ी काे पान से दूर पाया गया। स्टेट जीएसटी के अफसरों की मौजूदगी के बगैर विभागीय पोस्टिंग पर आए दरोगा विश्वनाथ सोनकर ने एक व्यापारी का सुपाड़ी से भरा लोडर पकड़ लिया।
विज्ञापन



दराेगा ने काफी देर तक उसे रोके रखा। इस पर व्यापारियों ने हंगामा किया। दरोगा पर वसूली का आरोप लगाया। मामला बढ़ता देख दरोगा ने विभागीय अफसरों को सूचना दी। इसके बाद सचल दल की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सुपाड़ी व्यापारी के सभी दस्तावेज चेक किए और लोडर पकड़कर लखनपुर स्थित कार्यालय ले आई। व्यापारियों ने इसकी शिकायत एडिशनल कमिश्नर ग्रेेड-1 प्रमोद कुमार मिश्रा से की है। दरोगा विश्वनाथ सोनकर का कहना है कि उसने वरिष्ठ अधिकारियों के कहने पर गाड़ी पकड़ी थी। जैसा निर्देश था वैसा ही काम किया। 


व्यापार‌ियाें का अाराेप है वाहनों की चेकिंग के नाम पर स्टेट जीएसटी के अफसरों ने पहले की तरह मनमानी शुरू कर दी है। विभागीय सिपाहियों और दरोगाओं के जरिये माल लदे वाहन रोके जा रहे हैं जबकि पुलिस को अफसरों की मौजूदगी के बगैर माल लदे वाहन को रोकने का अधिकार नहीं है। 


एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 प्रमोद कुमार मिश्रा ने कहा प्रकरण मेरी संज्ञान में आया है। सचल दल के प्रभारी अधिकारी से इसकी जानकारी करूंगा। विभागीय अफसरों की मौजूदगी के बिना पुलिस को माल लदी गाड़ी पकड़ने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed