फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police cannot catch me... Video of history-sheeter Ajay Thakur goes viral

Kanpur News: पुलिस मुझे पकड़ नहीं पाती... हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर का वीडियो वायरल

Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police cannot catch me... Video of history-sheeter Ajay Thakur goes viral
कानपुर। बर्रा थाने के गैंगस्टर अजय ठाकुर के पॉडकास्ट के दो वीडियो सोमवार को खूब वायरल हुए। इसमें वह पुलिस को चुनौती देते नजर आया । हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। इसमें वह साफ कहता सुना जा सकता है कि उसने अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय रैली पर पथराव किया। इसके बाद उस पर एक लाख का इनाम घोषित हो गया था। एक बड़े भाई के कहने पर उनके आशीर्वाद से सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

गैंगस्टर अजय ठाकुर पर मारपीट, हत्या के प्रयास, दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट और पुलिस मुजहमत समेत अन्य धाराओं में 32 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सबसे ज्यादा बर्रा और गुजैनी थाना क्षेत्र के हैं। इसके अलावा हिस्ट्रीशीट खोलने के साथ ही पुलिस गैंगस्टर और जिला बदर की भी कार्रवाई कर चुकी है। वायरल वीडियो में अजय कह रहा है कि उसने बर्रा में अपना दल (एस) की सामाजिक न्याय रैली में पथराव किया था। वह खुद को इस घटना का जिम्मेदार बताते हुए फिल्म रईस के इधर से नहीं आने का डायलाॅग का जिक्र किया। कहा कि उसका एक विरोधी था जो उसे दिखाने के लिए रैली नहीं निकाल रहा था। वह अकेला था। अगर, उसे पहले से पता होता तो कई लोग गिरे मिलते।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, उसने पुलिस पर तंज कसते हुए कहा कि उस पर एक लाख का नहीं बल्कि 10 लाख रुपये का इनाम घोषित होता। वहीं ,दूसरे वीडियो में वह कह रहा है कि गर्लफ्रेंड का बर्थडे था, वरना गाड़ियां गिन नहीं पाता शासन-प्रशासन। गर्लफ्रेंड के बर्थडे के दिन अजय ठाकुर काले रंग की स्कार्पियो के साथ ही 12 गाड़ियों का काफिला लेकर निकला था जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने उस पर कार्रवाई की थी। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि साइबर सेल से वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो के स्रोत और वास्तविकता का पता लगाया जा सके। यदि जांच में वीडियो सही पाया जाता है तो आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed