फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police bowed down to the influence of MLA Irfan Solanki, people are still in panic

इरफान सोलंकी प्रकरण: विधायक के आगे नतमस्तक रही पुलिस, दर्ज किए गए मामले काफी पुराने, अभी भी दहशत में हैं लोग

Wed, 07 Dec 2022 01:27 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 07 Dec 2022 01:27 PM IST
सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ अब तक 13 शिकायतें आईं हैं, जिनमें दो में केस दर्ज हुआ है। बता दें किदर्ज किए गए मामले काफी पुराने है। इनमें तब भी शिकायतें हुईं थीं, लेकिन पुलिस ने दबा दिया था।

विज्ञापन
Police bowed down to the influence of MLA Irfan Solanki, people are still in panic
इरफान सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक इरफान सोलंकी व उनके भाई रिजवान सोलंकी के खिलाफ जो शिकायतें पहुंची हैं। उनमें से दो में मंगलवार को केस भी दर्ज हो गए। दोनों घटनाएं काफी पुरानी हैं। पहले भी इनमें पुलिस से शिकायतें हुई थीं, लेकिन जांच के नाम पर पुलिस ने मामले दबा दिए थे। विधायक के रसूख के आगे पुलिस अब तक नतमस्तक थी।

विज्ञापन

इरफान का बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। भाई रिजवान भू-माफिया है। जमीन कब्जे, रंगदारी और जमीन देने का झांसा देकर रकम पार करने की शिकायतें इनके खिलाफ पुलिस को मिली थीं। जिन दो केसों को दर्ज किया गया है, उनमें से जमीन कब्जे का मामला 2018 का है।
विज्ञापन

पीड़ित नसीम आरिफ ने बताया कि तब से वह लगातार पुलिस प्रशासन के अफसरों के पास चक्कर लगाते रहे हैं। लिखित प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी तरह रंगदारी वाला मामला भी कई महीने पुराना है। उसमें भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकील अहमद ने बताया कि उन्होंने एसीपी से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब जब इरफान जेल गए तब उन्होंने फिर से शिकायत की तब कार्रवाई हुई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक की धाक के आगे अफसर भी बैकफुट पर रहते थे। सरकार चाहें किसी की भी हो।

अभी भी दहशत में लोग, पत्र भेजे, सामने नहीं आ रहे
विधायक व उनके भाई पर जाजमऊ थाने में आगजनी का मुकदमा दर्ज किया था। इस घटना से संबंधित कुछ लोगों ने गोपनीय जानकारी पुलिस से साझा की है। चार पत्र ऐसे पुलिस को भेजे गए हैं।

इसमें दावा किया गया है कि घटना में विधायक और उनके भाई की ही संलिप्तता है। हैरानी की बात ये है कि ये लोग सामने नहीं आ रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विधायक के रसूख के आगे लोग अभी भी दहशत में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed