फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police beaten for opening a medical store

कानपुर: मेडिकल स्टोर खोलने पर पुलिस ने पीटा, हंगामे के बाद लोगों के जुटने पर मानी गलती

Tue, 07 Apr 2020 10:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 07 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police beaten for opening a medical store
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन में मेडिकल स्टोरों को खुलने की अनुमति के बावजूद भी पुलिस ने मंगलवार सुबह करीब नौ बजे कानपुर के चमनगंज में खुले दो मेडिकल स्टोर संचालकों और कर्मचारियों को पीट दिया। बाहर खड़े ग्राहकों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर उन्हें खदेड़ दिया।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालकों को पीटने पर क्षेत्रीय लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा करने लगे। बाद में बजरिया थाने के इंस्पेक्टर और क्षेत्रीय चौकी प्रभारी ने गलती मानी तब जाकर हंगामा शांत हुआ। सुबह करीब नौ बजे नाला रोड पर नूर मेडिकल स्टोर और साइन मेडिकल स्टोर के बाहर लोग दवा खरीदने के लिए खड़े थे।
विज्ञापन


बाकी सभी दुकानें बंद थीं। उधर से गुजर रहे बजरिया थाना के इंस्पेक्टर फोर्स के साथ वहां रुक गए। वहां दवा खरीदने वालों के बीच एक मीटर की दूरी न होने पर उन्हें खदेड़ा और बाद में नूर मेडिकल स्टोर के संचालक ताहिर और साइन मेडिकल स्टोर के संचालक फैजान को भी मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान में दवा निकालने वाले कर्मचारियों को भी पीटा। पुलिस की इस हरकत का लोगों ने विरोध किया और नारेबाजी हंगामा करने लगे। इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की गई। दोबारा बजरिया इंस्पेक्टर के आकर गलती स्वीकार करने पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed