{"_id":"63b8ff4a6e1fbe0c3204c559","slug":"police-beat-up-bjp-worker-at-barra-chowki-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बर्रा चौकी में फरियाद लेकर गए भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने पीटा, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बर्रा चौकी में फरियाद लेकर गए भाजपा कार्यकर्ता को पुलिस ने पीटा, लाइन हाजिर
Sat, 07 Jan 2023 11:05 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:05 AM IST
सार
कानपुर के बर्रा चौकी में फरियाद लेकर गए भाजपा कार्यकर्ता से पुलिस ने मारपीट कर दी। जिसके बाद गुस्साए भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
चौकी में हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में बर्रा चौकी में शुक्रवार शाम एक मामले में शिकायत करने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता पुत्तू अवस्थी को पुलिस ने पीट दिया। इसके बाद भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। पुलिस के खिलाफ नारे लगाए। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो तत्काल चौकी इंचार्ज और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्रा निवासी सचिन तिवारी की पेट्रोल लाइन डी ब्लॉक में मैगी, चाय की दुकान है। सचिन का आरोप है कि शाम करीब पांच बजे दो सिपाही दुकान पहुंचे और गांजा बिक्री का आरोप लगाकर दुकान की तलाशी लेने लगे। इसका वीडियो मोबाइल से बनाने लगा तो सिपाही भड़क गए और गालीगलौज करने लगे।
विज्ञापन
सचिन ने यह जानकारी यशोदा नगर निवासी पुत्तू को दी। पुत्तू का आरोप है कि प्रार्थना पत्र लेकर जब बर्रा चौकी गए तो चौकी इंचार्ज आनंद कुमार पांडेय व दरोगा आशीष कुमार ने पीट दिया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बर्रा थाने पहुंचे और हंगामा किया। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने आनंद पांडेय व आशीष कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। तब जाकर भाजपाइयों का प्रदर्शन समाप्त हुआ।