फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Police arrived at Kesco office to search for evidence of PF scam

Kanpur News: केस्को कार्यालय में पीएफ घोटाले के साक्ष्य ढूंढ़ने पहुंची पुलिस

Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Police arrived at Kesco office to search for evidence of PF scam
कानपुर। पीएफ घोटाले में अध्यक्ष अवनीश दीक्षित और उनकी पत्नी का नाम कोर्ट में बढ़ने के बाद अब पुलिस साक्ष्य तलाश रही है। टीम ने केस्को कार्यालय पहुंचकर मुकदमे से संबंधित दस्तावेज जुटाये। मास्टरमाइंड सुनील शुक्ला फरार है।
विज्ञापन



कर्मचारी भविष्य निधि की प्रवर्तन अधिकारी वंदना पांडेय ने सिंतबर 2022 में काकादेव थाने में ललित गुप्ता और मुकुल चौबे पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि फर्जी संविदा कर्मियों को दर्शाते हुए करीब 90 लाख रुपये अपने जानने वालों को खातों में ट्रांसफर करा लिए गए थे। आरोप है कि पुलिस ने अवनीश दीक्षित के रसूख के कारण कंपनी के निदेशक सुनील शुक्ला का नाम मुकदमे से निकाल दिया था। अब अवनीश दीक्षित और उनकी पत्नी का नाम बढ़ने के बाद पुलिस ने उससे जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। काकादेव थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि सुनील शुक्ला की कंपनी से अवनीश के लेनदेन, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किसने किए, किन लोगों के नाम पैसा निकाला गया जैसे साक्ष्यों की तलाश के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed