{"_id":"5ede5c2d8ebc3e904e1ccf53","slug":"police-arrested-the-person-who-firing-on-bjp-leader","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भाजपा नेता पर युवक ने झोंका था फायर, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भाजपा नेता पर युवक ने झोंका था फायर, पुलिस ने किया गिरफ्तार तो लगाए गंभीर आरोप
Mon, 08 Jun 2020 09:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 08 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
तमंचा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में औरैया के मुरादगंज में पांच दिन पहले भाजपा नेता पर झोंके गए फायर के मामले में गिरफ्तार आरोपी ने भाजपा नेता पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। हालांकि इस मामले में घायल भाजपा नेता की तहरीर पर अजीतमल कोतवाली में दो नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ पहले से ही मामला दर्ज है।
उधर, पकड़े गए आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मुरादगंज कसबे के अयाना रोड निवासी भाजपा नेता शिवम उर्फ श्वेतांक दीक्षित पुत्र पीयूष दीक्षित के ऊपर 3 जून की रात मोहल्ला निवासी प्रशांत राठौर पुत्र अवध बिहारी के साथ टहलते समय मोहल्ला निवासी एक युवक ने फायर झोंक दिया था।

इस मामले में घायल शिवम के पिता पीयूष ने मोहल्ला निवासी चंदन भदौरिया व चार अज्ञात लोगों पर पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रशांत राठौर को हिरासत में ले लिया था। जांच अधिकारी निरीक्षक राकेश पांडेय ने प्रशांत की निशानदेही से पास के ही तालाब का पानी निकलवाकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल न हो सके।
कोतवाली निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए आरोपी प्रशांत राठौर ने बताया कि शिवम दीक्षित लगभग चार साल से अप्राकृतिक यौन संबंध बना रहा है। जिसकी जानकारी मोहल्ले के अन्य साथियों को भी हो गई थी। जिसको लेकर लोग उसे चिढ़ाते थे। आत्मग्लानि के कारण कई बार उसने शिवम को ऐसा करने से मना किया था। लेकिन वह नहीं मानता था।
आत्मग्लानि के चलते शिवम को रास्ते से हटाने का मन बना लिया। इसके लिए उसने पिछले दिनों बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में गई जमीन के मिले मुआवजे से तमंचा और कारतूस खरीदा था। 3 जून की देर शाम शिवम उसे शिव मंदिर के पीछे अप्राकृतिक यौन संबंध स्थापित करने के लिए ले गया था। तमंचा से उसे गोली मार दी। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।