फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   police arrested robber in kanpur

बदमाश 'बुद्धू' पकड़ा गया, चकमा देने में था माहिर, इस तरह चढ़ा पुलिस के हत्थे

Mon, 07 Jan 2019 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 07 Jan 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
police arrested robber in kanpur
गोली लगने से घायल बदमाश सुशील - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बिठूर, कल्याणपुर, कोतवाली कानपुर सहित आसपास के जिलों में 50 से अधिक संगीन मामलों में वांछित और कई बार पुलिस को चकमा देकर भाग चुके बकोठी गांव निवासी अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। पैर पर पुलिस की गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। उपचार करवाकर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन


रविवार की देर रात के बाद कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बकोठी गांव निवासी सुशील श्रीवास्तव उर्फ बुद्धू निवासी बकोठी के मकनपुर रोड पर लूट के इरादे से खड़ा है। सीओ बिल्हौर के निर्देशन में इंस्पेक्टर, अपराध जनार्दन सिंह और उनकी टीम मकनपुर पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस टीम बाल-बाल बची

सीओ के मुताबिक पुलिस टीम अभी मोहम्मदपुर गांव मोड़ पर ही पहुंची थी कि सिर को कपड़े से ढके और हाथों में तमंचा लिए एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने दूर से ही उसे आत्मसमर्पण करने को कहा। यह देख सुशील ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। एकाएक गोली चलने से वह और पुलिस टीम बाल-बाल बची। इसके बाद पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी की। भागने के दौरान पैर पर गोली लगने से सुशील घायल हो गया।

 

जनार्दन सिंह के मुताबिक, पकड़ा गया बदमाश आसपास के जिलों में बुद्धू बदमाश के नाम से चर्चित है। तलाशी में एक तमंचा 315 बोर एक खोखा कारतूस, दो कारतूस बरामद हुए। बुद्धू पर बिठूर थाने में करीब 24, कल्याणपुर थाने में दस, थाना कोतवाली कानपुर में छह दर्ज है। वहीं, सीओ बिल्हौर भगवान सिंह ने बताया कि एसएसपी कानपुर नगर ने बिल्हौर कोतवाली के इंस्पेक्टर, अपराध और हमराही सिपाहियों को इनाम की धनराशि देकर सराहना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed