पुलिस ने निकाली हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली, होगी कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने अपराध रजिस्टर नंबर आठ में दर्ज 29 हिस्ट्रीशीटरों की जांच के लिए चौकी प्रभारी राकेश कुमार, महेंद्र सिंह, रामशंकर भारतीय को निर्देश दिए हैं। किशनपुर निवासी राहुल, राजीव, बृजराज, मवैइया निवासी संतोष यादव, ढिपारा के रामवीर, गढ़िया निवासी आशोक कुमार, नरदाह के रमेशचंद्र, पलिया बूचपुर के गिरीश चंद्र, कबीरपुर के जगदीशचंद्र, कुड़री के रघुवीर समेत कई पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि कोई भी शातिर अपराधी चुनाव से पहले बच नहीं पाएगा। थाना क्षेत्र में 29 हिस्ट्रीशीटर दर्ज हैं।