फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कवि, गीतकार और अब अभिनेता बन गए सुनील जोगी, 'मुश्किल है अपना मेल प्रिये' से पाई उपलब्धि

Sun, 26 Aug 2018 03:27 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 03:27 PM IST
सार

- अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज के ‘मुश्किल है अपना मेल प्रिये’ गीत से हुए मशहूर
- शुक्रवार को रिलीज हुई जीनियस फिल्म में पुलिस अधिकारी और करीम मोहम्मद फिल्म में कश्मीरी मुसलमान बने हैं सुनील जोगी
- भाऊपुर में बालाजी आंट इलाके में सुनील जोगी का जन्म हुआ था
- सुनील के 30 से अधिक गाने और ऑडियो/वीडियो एलबम हो चुके हैं रिलीज

विज्ञापन
Poet and Lyricist Suneel Jogi is now actor in two bollywood films
अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज के ‘मुश्किल है अपना मेल प्रिये’ गीत से हुए मशहूर
देश के बड़े  कवियों और मशहूर गीतकारों मे शामिल कानपुर के सुनील जोगी अब एक्टिंग की दुनिया में भी आ चुके हैं। शुक्रवार को रिलीज हुई दो फिल्मों में सुनील ने अहम भूमिका अदा की है। फिल्मों में अभिनय के बारे में उनका कहना है कि पहले कभी उन्होंने ऐसा सोचा नहीं था लेकिन किस्मत उन्हें अब इस ओर आगे बढ़ा रही है। गदर फेम निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस में सुनील ने पुलिस अधिकारी एस एस चौबे की भूमिका निभाई है। इसके अलावा बकरवाल समुदाय पर केंद्रित फिल्म करीम मोहम्मद में सुनील एक कश्मीरी मुसलमान अजहर मियां के रोल में बड़े पर्दे पर नजर आ रहे हैं। 


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया...

Poet and Lyricist Suneel Jogi is now actor in two bollywood films
शुक्रवार को रिलीज हुई जीनियस फिल्म में पुलिस अधिकारी और करीम मोहम्मद फिल्म में कश्मीरी मुसलमान बने हैं सुनील जोगी
सुनील जोगी ने बताया कि करीम मोहम्मद फिल्म निर्देशक पवन शर्मा की यह पहली फिल्म है और नए ढंग की कहानी के साथ वह सामने आए हैं। फिल्म में कश्मीर के पहाड़ों और जंगल को खूबसूरती से शूट किया गया है लेकिन सबसे ज्यादा आकर्षक यहां दिग्गज अभिनेता यशपाल शर्मा का काम है। वह अपने अभिनय से कहानी को अकेले दम पर खींच लेते हैं। जोगी ने बताया कि 'जीनियस' में मैं एक पुलिस अधिकारी एस एस चौबे की भूमिका में हूं। निर्देशक  अनिल शर्मा ( ग़दर फ़ेम ) उत्कर्ष शर्मा, मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीक़ी, आयशा जुल्का इस फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने दिया है।  करीम मोहम्मद के निर्माता रवीन्द्रा राजावत हैं और इस फिल्म का संगीत बालकृष्ण शर्मा और निर्देशन पवन शर्मा ने किया है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- ‘मुश्किल है अपना मेल प्रिये’ गीत से बॉलीवुड में मशहूर ...
 
Poet and Lyricist Suneel Jogi is now actor in two bollywood films
सुनील के 30 से अधिक गाने और ऑडियो/वीडियो एलबम हो चुके हैं रिलीज
सुनील ने अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज के गीत लिखे थे। ‘मुश्किल है अपना मेल प्रिये’ गीत आज भी युवाओं के बीच लोकप्रियता बनाए हुए है। इसके अलावा थोड़ी लाइफ थोड़ा मैजिक, फन फिल्मों के गीत भी सुनील लिख चुके हैं। सुनील ने बताया कि लेखनी के साथ-साथ एक्टिंग करना मेरे लिए सुखद अनुभव है। इसी साल दिसंबर में उनकी नई किताब ‘एक शेर’ लॉन्च होगी। इसमें एक शेर कई भाषाओं में होगा। रोमन, उर्दू, इंग्लिश कई भाषाओं में यह किताब होगी। सुनील के मुताबिक ऐसी किताब पहले कभी नहीं आई। एक ही किताब से कई भाषाओं को लोग पढ़ सकेंगे। इसके अलावा जनवरी 2019 में रिलीज हो रही ‘ठाकरे’ फिल्म का टाइटल सॉन्ग भी सुनील जोगी ने ही लिखा है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 5000 से अधिक कवि सम्मेलनों में काव्यपाठ कर चुके हैं सुनील ...
विज्ञापन
विज्ञापन
Poet and Lyricist Suneel Jogi is now actor in two bollywood films
दो फिल्मों में सुनील ने अहम भूमिका अदा की
डॉ सुनील जोगी देश के मशहूर कवि, शायर और लेखक हैं। सुनील उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री भी रह चुके हैं।  वह भारत के रेलवे और संसदीय कार्य मंत्रालय के हिन्दी सलाहकार भी हैं। 1 जनवरी 19 71 कानपुर के भाऊपुर में बालाजी आंट इलाके में उनका जन्म हुआ था। सुनील के पिता का नाम रामप्रकाश त्रिवेदी और मां का नाम अरुणदति देवी है। जोगी ने हिंदी साहित्य एमए किया और डॉक्टरेट (पीएचडी) की डिग्री प्राप्त की।
 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सुनील ने 30 से अधिक गाने और ऑडियो / वीडियो एल्बम निकाले...

विज्ञापन
Poet and Lyricist Suneel Jogi is now actor in two bollywood films
‘मुश्किल है अपना मेल प्रिये’ गीत से बॉलीवुड में मशहूर
सुनील 80 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं और माया फाउंडेशन, नई दिल्ली के अध्यक्ष हैं। वह ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने वाली एनजीओ के लिए भी काम करते हैं। साल 2015 में भारत सरकार ने जोगी को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके साथ-साथ सुनील यश भारती पुरस्कार से भी सम्मानित हैं। भारत और विदेशों में 5000 से अधिक कवि सम्मेलनों में सुनील काव्यपाठ कर चुके हैं। भारत के अलावा अमेरिका, यूके, फ्रांस तमाम देशों में उनके चाहने वाले हैं। सुनील ने 30 से अधिक गाने और ऑडियो / वीडियो एल्बम निकाले हैं। जो काफी लोकप्रिय भी हुए हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed