फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: 'आसमान से बरसी आफत', 10 मकान ढहे, तीन की मौत

Sun, 26 Aug 2018 03:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 26 Aug 2018 03:27 PM IST
सार

- बिधनू, बिल्हौर और ककवन में हुए हादसे, 9 घायल 

विज्ञापन
Ten houses fall and three died due to rain in UP
मकान ढहा
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में बारिश ने तबाही मचा रखी है। बारिश के कारण यहां दस मकान गिर गए। यही नहीं बारिश के कहर से तीन लोगों की मौत भी हो गयी। 


बिधनू में शुक्रवार देर रात हुई बारिश से पहाड़पुर और गजापुरवा गांव में पांच घर गिर गए। एक घर के मलबे में दबकर किसान की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया। बिल्हौर क्षेत्र में सैबूस गांव में दीवार और डोडवा जमौली गांव में कच्चा मकान गिरने से एक महिला व बालक की मौत हो गई। ककवन कस्बे में मकान गिरने से पांच लोग जख्मी हो गए। 
Ten houses fall and three died due to rain in UP
डेमो पिक - फोटो : अमर उजाला
बिधनू पहाड़पुर गांव निवासी किसान किशोरी लाल यादव (65) का घर ढह गया। किशोरी लाल और उनका बेटा मोहित मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन अस्पताल में किशोरी लाल की मौत हो गई। मोहित की हालत गंभीर है। इसके अलावा इसी गांव के दिव्यांग रामलखन यादव, छेदी लाल, बृजकिशोर और गजापुरवा गांव निवासी गजराज यादव के घर भी बारिश में गिर गए। गजराज के एक मवेशी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मलबे में पांचों घरों की लाखों की गृहस्थी बर्बाद हुई है। किशोरी लाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
 
Ten houses fall and three died due to rain in UP
बारिश के कारण ढहा कच्चा मकान, फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उधर, बिल्हौर प्रतिनिधि के अनुसार शनिवार सुबह बिल्हौर के सैबसू गांव में सोनू सविता की कच्ची दीवार पड़ोसी बृजकिशोर की पत्नी गीता (50) के ऊपर गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं डोडवा जमौली गांव में हरपाल सिंह के घर की दीवार गिर गई। इससे उनके बेटे जसबीर (11) की दबकर मौत हो गई। हरपाल, पत्नी रंजीता व छोटा बेटा मंजीत घायल हैं।

मौके पर पहुंचे बिल्हौर विधायक भगवती प्रसाद, एसडीएम विनीत कुमार और तहसीलदार अमित गुप्ता ने पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री दैवी आपदा कोष से 24 घंटे में 4 लाख रुपये देने का आश्वासन दिया। डोडवा जमौली में घायल हुए पिता-पुत्र के लिए का खर्च भी जिला प्रशासन द्वारा उठाए जाने का बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ten houses fall and three died due to rain in UP
बारिश की वजह से मकान ढहा की फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
इसके अलावा ककवन में उमेश दोहरे का पूरा मकान धमाके के साथ जमींदोज हो गया। उमेश, पत्नी पूनम और बच्चे सचिन, शिवा और सोनी घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दंपति को कानपुर रेफर कर दिया गया है। ककवन कस्बे के सेवाराम और कुंवर लाल के कच्चे मकान भी बारिश में गिर गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed