फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Poems show patriotism, love and respect for Hindi

Kanpur News: कविताओं में देशभक्ति, प्यार और हिंदी के प्रति दिखा सम्मान

Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Poems show patriotism, love and respect for Hindi
मर्चेंट चैंबर सभागार मे अनमोलरत्न सेवा संस्थान द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन व सम्मान समारोह मे कवि - फोटो : संवाद
कानपुर। हिंदी के गौरव, देशभक्ति की ज्वाला और रिश्तों की कोमल भावनाओं ने रविवार को मर्चेंट चैंबर हाल को साहित्यिक रंगमंच में बदल दिया। मौका था अनमोलरत्न सेवा संस्थान के 31वें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह का। शुरुआत कविता पाठ से हुई। राष्ट्रीय कवि डॉ. राधेश्याम मिश्र ने हिंदी समस्त विश्व में सम्मान की भाषा सुनाकर माहौल को गर्व से भर दिया।
विज्ञापन

कवयित्री निवेदिता शर्मा ने प्यार का रिश्ता अनोखा है प्रस्तुत कर सभागार को भावनाओं से सराबोर कर दिया। वहीं कवि अनिल बाजपेई ने सरदार भगत सिंह पर देशप्रेम से ओतप्रोत कविता सुनाई। अंतरराष्ट्रीय कवयित्री सोनरूपा विशाल ने दर्द का आकलन नहीं होता इसमें कोई चयन नहीं होता सुनाकर महफिल लूट ली। वहीं नरेंद्र मिश्र धड़कन, शैल भदावरी, शरद मिश्र, अल्पना दीक्षित समेत अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री राकेश सचान, सांसद रमेश अवस्थी और नीलिमा कटियार मौजूद रहीं।
विज्ञापन

सतीश महाना ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण है। कवि अपनी लेखनी से समाज को जाग्रत करने का कार्य करता है। समारोह में समाजसेवा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र से जुड़ी 12 विभूतियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. उमेश पालीवाल ने की जबकि संयोजन डॉ. राधेश्याम मिश्र का रहा। यहां पर संस्था के अध्यक्ष विशाल अग्रवाल, अमरनाथ मेहरोत्रा समेत बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिला सम्मान

तपेश्वरी प्रसाद गुप्ता स्मृति सम्मान - डॉ. नरेंद्र मिश्र धड़कन।
आत्म प्रकाश शुक्ल स्मृति सम्मान - डॉ. सोनरूपा विशाल।
लालमणि त्रिपाठी स्मृति सम्मान - अनिल अमल।
संतोष शाक्य स्मृति सम्मान - शैल भदावरी।
प्रभा शुक्ला स्मृति सम्मान - डॉ. अनिल बाजपेई।
रूपरत्न बाजपेई स्मृति सम्मान - निवेदिता शर्मा।
राम नारायण अग्रवाल स्मृति सम्मान - राजेश आर्य।
हरनारायण गुप्त स्मृति सम्मान - डॉ. जय प्रकाश मिश्र।
त्रिवेणी देवी मिश्र स्मृति सम्मान - शरद मिश्र।
रेवती रमन मोहन स्मृति सम्मान - निशा तिवारी।
बालक राम मिश्र स्मृति सम्मान - राम अवतार शर्मा।
माया देवी स्मृति सम्मान - अल्पना दीक्षित।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed