फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   PM will talk to the rajkumari through video conferencing

पीएम ने चित्रकूट की राजकुमारी से की बात, कहा-अब आपके घर में बारिश का पानी नहीं आएगा

Wed, 20 Jan 2021 01:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Jan 2021 01:02 PM IST
विज्ञापन
PM will talk to the rajkumari through video conferencing
चित्रकूट की राजकुमारी से पीएम ने की बातचीत - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत लाभार्थियों को ऑनलाइन किस्त देते समय प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चित्रकूट जिले के खोह गांव निवासी राजकुमारी पत्नी कल्लू से बातचीत की।
विज्ञापन


पीएम ने राजकुमारी से पूछा कि कच्ची छत के घर में बारिश का पानी आता था, लेकिन अब पक्का घर बन रहा है उससे खुश हैं। पीएम ने कहा कि सभी का सपना रहता है कि पक्का आवास मिल जाए, जिसको पूरा करने का कार्य सरकार कर रही है। प्रधामनंत्री से हुई बातचीत को लेकर महिला सहित उसके परिजनों ने खुशी जताई।
विज्ञापन


राजकुमारी ने बताया कि उसको आवास, शौचालय, आयुष्मान गोल्डन कार्ड सहित राशन कार्ड मिला है। इससे परिवार खुशहाल हो गया है। बताया कि उसके पति पत्थरों की खदान में काम करते हैं। उसके तीन पुत्र है, दो पुत्र ईट भट्टा में काम करने के लिए शहर गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार पुत्रियां है, जिसमें आशा देवी, आरती देवी का विवाह हो गया है। पुष्पा व सीमा देवी है। जिसमें पुष्पा हाईस्कूल तक पढ़ाई किया है। सीमा देवी 8 में पढ़ रही है। बताया कि वह अशिक्षित है। एक पुत्र को बीए तक शिक्षा भी दिलाई है। उसे नौकरी की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed