फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM will open box of gifts for Bundelas: Arjun Sahayak Project will make farmers of Bundelkhand happy

बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे पीएम: अर्जुन सहायक परियोजना से बुंदेलखंड का किसान होगा खुशहाल

Fri, 19 Nov 2021 12:40 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Nov 2021 12:40 AM IST
सार

अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे। बुंदेलखंड में गोरखगिरि समेत ऐतिहासिक व चंदेलकालीन धरोहरों को सहेजने का काम चल रहा है।

विज्ञापन
PM will open box of gifts for Bundelas: Arjun Sahayak Project will make farmers of Bundelkhand happy
पीएम मोदी - फोटो : Twitter@bjp4india

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 नवंबर को महोबा के पुलिस लाइन ग्राउंड से यूपी चुनाव का शंखनाद करेंगे। इस दौरान वे बुंदेलों के लिए सौगातों का पिटारा खोलेंगे। अर्जुन सहायक परियोजना समेत 3264.74 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रधानमंत्री पुलिस लाइन ग्राउंड में दोपहर 2:35 बजे पहुंचेंगे। 2:45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 3:45 बजे तक वे विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 3:50 बजे कार्यक्रम स्थल से 3:55 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे, जहां से शाम 4 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे। 
विज्ञापन


अर्जुन सहायक परियोजना के लोकार्पण से बुंदेलखंड के महोबा, हमीरपुर, बांदा के 168 गांवों के 1,49,755 किसान लाभान्वित होंगे। बुंदेलखंड में गोरखगिरि समेत ऐतिहासिक व चंदेलकालीन धरोहरों को सहेजने का काम चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन माह पहले उज्ज्वला योजना 2.0 के शुभारंभ पर महोबा आए थे। उन्होंने गोरखगिरि को पर्यटन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। अब प्रधानमंत्री से बुंदेलों को पर्यटन विकास को लेकर बड़ी सौगात की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल के साथ सीएम करेंगे पीएम की अगवानी 
शुक्रवार को पीएम का स्वागत राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे। उसके साथ केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। 


सीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी 
पीएम के कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम जारी हो गया है। शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ राजकीय हेलीकाप्टर से दोपहर 1:35 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचेंगे। पीएम का स्वागत करेंगे। 2:45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। 2:45 से 3:45 बजे तक पीएम के कार्यक्रम में शामिल होंगे। 3:50 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान कर 3.55 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे, चार बजे झांसी के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed