फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM SVANidhi scheme: defaulters and ineligible applications, banks upset

पीएम स्वनिधि योजना: डिफाल्टर और अपात्र कर रहे आवेदन, बैंक परेशान

Fri, 05 Mar 2021 01:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Mar 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
PM SVANidhi scheme: defaulters and ineligible applications, banks upset
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
पीएम स्वनिधि योजना का लाभ पाने के लिए बैंकों के डिफाल्टर और अपात्रों ने भी आवेदन कर दिए हैं। इससे बैंकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है। दरअसल कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने छोटे मोटे लोन लेकर किस्तें नहीं चुकाईं। इसके अलावा यह लाभ स्ट्रीट वेंडरों को मिलना है लेकिन इससे इतर लोगों ने भी आवेदन कर दिए हैं।
विज्ञापन


स्ट्रीट वेंडरों को स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये लोन उपलब्ध कराया जाना है। शहर में अब तक 19200 लोन स्वीकृत हो चुके हैं, जबकि 15600 को पैसा भी जारी हो चुका है। कुल 40 हजार लोगों को योजना का लाभ दिया जाना है। इस संबंध में जिला प्रशासन तो तेजी दिखा रहा है लेकिन बैंक के अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन


आवेदनों की जांच में पता चला है कि आवेदकों ने टीवी, फ्रिज आदि लोन पर ले रखे हैं, इसकी किस्त समय पर नहीं दी। इससे उनका सिबिल भी खराब हो गया है। ऐसे आवेदकों की संख्या करीब 15 फीसदी है। लोन की सुविधा 12 महीने के लिए है। इसके लिए हर महीने 800-900 रुपये की मासिक किस्त दी जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड बैंक मैनेजर अजय वर्मा ने बताया कि पात्रों को योजना का लाभ दिया जा रहा है। सभी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि छह मार्च तक रिपोर्ट तैयार कर लें कि कितनों को लोन दिया है। दो शाखाओं का रोज निरीक्षण भी करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed