फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi told Mahana How will Kanpur be developed,  prepare report, CM took feedback from MLAs

Modi In Kanpur: महाना से बोले PM- कानपुर का कैसे होगा विकास...तैयार करो रिपोर्ट, CM ने विधायकों से लिया फीडबैक

Sun, 05 May 2024 08:54 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 May 2024 08:54 AM IST
सार

Kanpur News: पीएम मोदी ने महाना से कानपुर के विकास को लेकर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि महानगर के संपूर्ण डेवलपमेंट को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। केंद्र में तीसरी बार सरकार आते ही इस पर अमल किया जाएगा।

विज्ञापन
PM Modi told Mahana How will Kanpur be developed,  prepare report, CM took feedback from MLAs
pm modi rally in kanpur - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर नगर व अकबरपुर से भाजपा प्रत्याशियों के लिए रोड शो कर समर्थन की अपील करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चकेरी एयरपोर्ट पर ही सांसदों और विधायकों को बुलाकर कानपुर और इसके आसपास की लोकसभा सीटों पर फीडबैक लिया। इस दौरान सीएम योगी की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीएम प्रदेशभर में जिताने की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

विज्ञापन

आप भी कानपुर और अकबरपुर लोकसभा सीट को बड़े अंतर से जिताने के लिए जुट जाइये। इसके अलावा महाना से कानपुर के विकास को लेकर भी चर्चा किया। कहा कि महानगर के संपूर्ण डेवलपमेंट को लेकर एक रिपोर्ट तैयार कीजिए। केंद्र में तीसरी बार सरकार आते ही इस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कानपुर को देश में प्रमुख शहरों की श्रेणी में लाने की उनकी योजना है।

विज्ञापन

इसके बाद महाना ने पीएम मोदी से भीड़ का जिक्र करते हुए अभिवादन स्वीकारने का आग्रह किया। सके बाद पीएम ने रामादेवी से आगे तक पूरे रास्ते सड़क किनारे खड़े लोगों को स्वागत करने का मौका दिया। इससे पहले एयरपोर्ट पर मौजूद सांसद सत्यदेव पचौरी को भी चुनाव में पूरी तरह से लगने को कहा। इसके अलावा उनका स्वागत करने पहुंचे विधायकों को भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती के साथ आगे ले जाने के निर्देश दिए।

सीएम ने विधायकों से लिया फीडबैक
पीएम मोदी के एयरपोर्ट पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सभी विधायकों से उनके उनके क्षेत्र की स्थिति पूछी। एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी सभी से आत्मीयता से मिले। एमएलसी व पीएम मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के प्रभारी अरुण पाठक, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, मंत्री प्रतिभा शुक्ला, विधायक सुरेंद्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, सलिल विश्नोई, मेयर प्रमिला पांडेय, प्रत्याशी रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, दीपू पांडेय व अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

लोगों का प्यार देख खुद को रोक न सके पीएम मोदी
प्रधानमंत्री वैसे तो गुमटी गुरुद्वारे से कालपी रोड खोया मंडी तक मात्र सवा किलोमीटर के रोड शो के लिए महानगर आए थे। लेकिन चकेरी एयरपोर्ट से लेकर गुमटी के कोकाकोला चौराहे के बीच जिस तरह से उनकी एक झलक पाने के लिए शहरवासियों का हुजूम उमड़ा, उसे देखकर मोदी को अभिवादन स्वीकार करने के लिए बाहर आना पड़ा। इस वजह से चकेरी से कोकाकोला चौराहे तक उनका सफर रोड शो जैसा ही हो गया। पीएम पूरे रास्ते अपनी कार के गेट पर खड़े होकर मुस्कराते हुए सभी का अभिवादन करते रहे।

सात विधानसभा क्षेत्रों से गुजरे
रोड शो के दौरान पीएम महानगर और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से जुड़ी सात विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरे। इनमें महाराजपुर, कैंट, आर्यनगर, किदवईनगर, गोविंदनगर, कल्याणपुर और सीसामऊ के इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed