{"_id":"5df283ab8ebc3e87d012f8c6","slug":"pm-modi-discuss-on-ganga-with-cm-of-three-states-in-kanpur-on-14th-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में सवा चार घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कर सकते हैं गंगा आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में सवा चार घंटे रहेंगे प्रधानमंत्री मोदी, कर सकते हैं गंगा आरती
Sat, 14 Dec 2019 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में शिरकत करने आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 दिसंबर को लगभग सवा चार घंटे शहर में रहेंगे। वे शनिवार सुबह 10:25 बजे चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। सीएसए कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 11 बजे से होने वाली परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र व राज्य के दर्जनभर मंत्री शामिल होंगे। गुरुवार देररात प्रशासन ने प्रधानमंत्री के कानपुर दौरे का कार्यक्रम जारी किया था। शनिवार सुबह 10:25 बजे प्रधानमंत्री चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पहुंचेंगे। यहां से 10:50 बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे कार से सीएसए के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
यहां सुबह 11 से दोपहर 1:55 तक राष्ट्रीय गंगा परिषद की बैठक में शामिल होंगे। हालांकि, इसमें गंगा तट पर जाने और निरीक्षण करने जिक्र नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद प्रधानमंत्री बैराज स्थित अटल घाट से सीसामऊ तक गंगा का निरीक्षण भी लगभग तय है। साथ ही सीसामऊ नाले पर बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी भी ले सकते हैं।
विज्ञापन
योगी से पहले पहुंचें रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को शहर पहुंचें। वह 13 दिसंबर को शाम 4:50 बजे आ गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 को सुबह सवा नौ बजे चकेरी एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके एक घंटे के बाद पीएम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शनिवार सुबह बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार भी बैठक में शिरकत करने के लिए यहां आएंगे। केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह शुक्रवार को यहां पहुंचेंगे और विभागीय समीक्षा भी करेंगे।
एनएमसीजी निदेशक आज ही शहर में
एनएमसीजी के निदेशक राजीव रंजन मिश्र शुक्रवार को वंदे भारत एक्सप्रेस से यहां सुबह सवा दस बजे पहुंच जाएंगे। 14 को बैठक में भाग लेने से पहले वह 13 को तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जहाजरानी मंत्री मंसुख मंडाविया, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल समेत अन्य केंद्र और राज्य के मंत्री भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आएंगे।
इस दौरान विभिन्न केंद्रीय और राज्य के विभिन्न विभागों के सचिव, अपर सचिव मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्रियों के ठहरने का इंतजाम सीएसजेएम विवि, मंत्रियों का के रुकनेका इंतजाम सर्किट हाउस में किया गया है। अधिकारियों के रुकने के लिए आईआईटी के वीआईपी गेस्ट हाउस में व्यवस्था की गई है।