फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Modi can come to lay the foundation stone of the airport terminal in kanpur

पीएम मोदी कर सकते हैं एयरपोर्ट टर्मिनल का शिलान्यास, प्रशासन ने शुरू की तैयारियां

Tue, 26 Nov 2019 06:50 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 26 Nov 2019 06:50 PM IST
विज्ञापन
PM Modi can come to lay the foundation stone of the airport terminal in kanpur
पीएम मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : BJP Twitter
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की कानपुर यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महानगर यात्रा को लेकर तैयारी शुरू होगी। पीएम दिसंबर में चकेरी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल निर्माण का शिलान्यास करने आ सकते हैं। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए पीएमओ को आमंत्रण भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जल्द ही संस्तुति मिलने की संभावना है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की स्वीकृति मिल चुकी है। लंबे समय से प्रस्तावित एयरपोर्ट टर्मिनल साढ़े सात हजार स्क्वायर फीट में बनेगा। इसके लिए निर्माण एजेंसी तय हो चुकी है। इस समय टर्मिनल प्रोजेक्ट का ऑफिस तैयार हो रहा है।
विज्ञापन


साथ ही टर्मिनल के आकार, रनवे व यात्री सुविधाओं से जुड़ा एक मॉडल भी तैयार किया जा रहा है। इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे। टर्मिनल निर्माण एजेंसी द्वारा मॉडल तैयार होते ही शिलान्यास की तारीख भी तय हो जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


टर्मिनल से जुड़ीं खास बातें 
7500 स्क्वायर फीट में होगा एयरपोर्ट टर्मिनल
300 जहाजों के रुकने और उड़ान भरने की व्यवस्था 
10,000 के करीब यात्रियों का रोजाना आवागमन हो सकेगा
20 महानगरों के लिए कानपुर से उड़ सकेंगे यात्री विमान

‘‘अभी टर्मिनल का मॉडल तैयार हो रहा है। इसमें करीब 10 दिन का समय लग सकता है। इसके बाद ही शिलान्यास की तारीख तय होगी।
वीके झा, निदेशक एयरपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed