फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM housing loan from banks

पीएम आवास के लिए बैंकों से मिलेगा लोन, एचडीएफसी लगभग तैयार, केडीए की अन्य बैंकों से भी चल रही बात

Mon, 08 Feb 2021 02:42 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 08 Feb 2021 02:42 PM IST
विज्ञापन
PM housing loan from banks
सांकेतिक तस्वीर
आर्थिक रूप से कमजोर ऐसे लोग भी अपने घर का सपना पूरा कर सकेंगे, जो काफी रियायत में मिलने वाले पीएम आवास भी लेने में सक्षम नहीं हैं। केडीए ने इन्हें बैंकों से लोन दिलाने की पहल की है। एचडीएफसी बैंक लगभग सहमत हो गया है। अन्य बैंकों को भी सहमत किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऋण लेने के लिए लाभार्थी, बैंक और केडीए में अनुबंध होगा। आवंटियों के किस्त न दे पाने पर भी बैंक उन्हें सार्वजनिक रूप से नहीं बेच पाएगा, बल्कि ऐसे फ्लैटों की शेष राशि केडीए संबंधित बैंक को देगा और फ्लैट वापस ले लेगा, जिसे बाद में किसी अन्य पात्र को आवंटित किया जा सकता है।
विज्ञापन


केडीए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सकरापुर में 2208, भागीरथी-जाह्नवी में 2208, महावीरपुरम पनकी में 5040, रामगंगा इन्क्लेव में 596 पीएम आवास (फ्लैट) बना रहा है। इनमें लाभार्थियों को फ्लैट आवंटित किए जा रहे हैं। इन्हें खरीदने के लिए लाभार्थियों को दो लाख रुपये देने होते हैं, जबकि ढाई लाख रुपये केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लोग दो लाख देने की थी स्थिति में नहीं हैं। कई के पास पैन कार्ड नहीं हैं और न ही वे इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करते हैं। बैंक ऐसे लोगों को लोन देने से इनकार कर देते हैं। इसके मद्देनजर केडीए ने लाभार्थियों को बैंकों से लोन दिलाने की योजना बनाई है।

पीएम आवास के लाभार्थियों को बैंकों से लोन दिलाया जाएगा। एचडीएफसी बैंक रास्ता निकालते हुए लगभग सहमत हो गया है। अन्य बैंकों से भी बातचीत चल रही है। शासन स्तर पर भी प्रयास किया जा रहा है। - राकेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष, केडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed