फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PM Awas Yojana, Condition of beneficiaries of Yojana, 310 beneficiaries waiting for next installment

UP: ये देखो...पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का हाल, दीवार तो खड़ी कर ली पर खुली पड़ी है छत, जानें पूरा मामला

Sat, 06 Jan 2024 10:40 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 06 Jan 2024 10:40 AM IST
सार

Kanpur News: मामले में परियोजना निदेशक केके सिंह ने बताया कि कई लोगों ने लापरवाही के चलते आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है। बजट का भी अभाव है। जारी होते ही लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
PM Awas Yojana, Condition of beneficiaries of Yojana, 310 beneficiaries waiting for next installment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के करीब 310 लाभार्थी कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। सरकार से पैसा मिलने की आस में इन लोगों ने अपना कच्चा मकान गिरवा दिया। योजना के तहत कुछ को एक ही किस्त तो कुछ को दो किस्त ही मिल पाईं।

विज्ञापन

इससे इन लोगों ने दीवारें, तो खड़ी करवा लीं, लेकिन छह माह से तीसरी किस्त न मिल पाने से छत नहीं ढल पाई। अब ठंडी रातें तिरपाल के नीचे आग तापते या जागते बीत रही हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत तीन किस्तों में 1.20 लाख रुपये घर बनाने के लिए देती है।
विज्ञापन

पहली किस्त में 40 हजार, दूसरी किस्त में 70 हजार और तीसरी किस्त में 10 हजार रुपये जारी होते हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 360 लाभार्थियों को आवास देने का लक्ष्य था। सितंबर में 352 को पहली किस्त जारी हो गई है। इसके बाद सिर्फ 162 को दूसरी किस्त मिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिना छत के जीवन यापन कर रहे हैं 310 लाभार्थी
वहीं, केवल 17 लोगों को तीसरी किस्त जारी हुई। बजट के अभाव के कारण जिले के करीब 310 लाभार्थी बिना छत के जीवन यापन कर रहे हैं। इस वित्तीय वर्ष के अंत तक सभी आवास कैसे पूर्ण होंगे, यह अधिकारियों के लिए भी चुनौती पूर्ण होगा।

50 लोगों ने अपने पैसों से पूरा कराया निर्माण
तीसरी किस्त न मिलने पर करीब 50 लोगों ने जैसे तैसे इंतजाम कर खुद के पैसों से घर का निर्माण करवा लिया। इसमें 17 लोगों को तो तीसरी किस्त का पैसा मिल गया, लेकिन 33 लोग सचिव और विभाग के चक्कर काट रहे हैं।

केस: एक

घाटमपुर ब्लॉक के रहने वाले कमल सिंह पुत्र रामपाल को 2022 में आवास का पैसा मिला था। दो किस्तें तो मिल गईं लेकिन तीसरी किस्त आज तक नहीं मिली। इस कारण आज तक छत नहीं पड़ सकी। तिरपाल तानकर किसी तरह दिन गुजार रहे हैं।

केस: दो

घाटमपुर ब्लॉक की रहने वाली राम कुमारी को पीएम आवास की पहली किस्त 40 हजार रुपये सितंबर में जारी हो गई थी। दीवारें तो खड़ी कर लीं लेकिन दूसरी और तीसरी किस्त न मिलने के कारण मकान की छत नहीं पड़ सकी। कड़ाके की सर्दी आग तापते गुजर रही है।

कई लोगों ने लापरवाही के चलते आवास का निर्माण शुरू नहीं कराया है। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किया गया है। बजट का भी अभाव है। जारी होते ही लाभार्थियों को दूसरी और तीसरी किस्त जारी कर दी जाएगी।  -केके सिंह, परियोजना निदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed