फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Plants were not bought in Akbarpur Nagar Panchayat, 9.29 lakh was paid to private firm

अकबरपुर नगर पंचायत में पौधे खरीदे नहीं, निजी फर्म को किया 9.29 लाख का भुगतान

Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Plants were not bought in Akbarpur Nagar Panchayat, 9.29 lakh was paid to private firm
कानपुर देहात। अकबरपुर नगर पंचायत में कराए गए पौधरोपण में गड़बड़ी पकड़ी गई है। बिना पौधे खरीदे ही निजी फर्म को 9.29 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। तीन सदस्यीय टीम की जांच में यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अकबरपुर कस्बे में वर्ष 2019-20 में 8399 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था। यह पौधे वन विभाग ने निकाय को निशुल्क उपलब्ध कराए थे। बजरंग नगर के सभासद करन सिंह कुशवाहा ने तीन सितंबर 2021 को पौधरोपण में घोटाले का आरोप लगाकर शिकायत की थी।
विज्ञापन

इस पर डीएम जेपी सिंह ने डीडीओ गोरखनाथ भट्ट, जल निगम के एक्सईएन मुकेश कुमार सिंह व जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार गुप्ता की टीम को संयुक्त जांच के निर्देश दिए थे। तीन सदस्यीय टीम की जांच में खुलासा हुआ कि नगर पंचायत ने कस्बे की एक निजी फर्म से कोई पौधा क्रय नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलबत्ता इस फर्म को पौधरोपण आदि कार्य के लिए 929138 लाख का भुगतान किया गया। जांच में निजी फर्म को भुगतान में दर्शाए गए कार्य विवरण पौधरोपण के गड्ढे खोदने से संबंधित नहीं है।
पौधरोपण पर व्यय की गई धनराशि में गड़बड़ी पाई गई। नगर पंचायत अकबरपुर व निजी फर्म के मध्य हुए अनुबंध की शर्तों के अभिलेख भी जांच टीम को उपलब्ध नहीं कराए गए। जांच टीम के सदस्य जल निगम के एक्सईएन ने बताया कि पौधरोपण कार्य में अनियमितता सामने आई है।

संयुक्त जांच रिपोर्ट 18 सितंबर को सौंपी गई थी। सोमवार को पौधरोपण घोटाले के खुलासे पर दिशा की बैठक में सदस्यों ने शासन को अवगत कराने की मांग की। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने डीएम को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed