फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pipeline damaged while making approach road of ROB, water supply stalled in two thousand houses

आरओबी का एप्रोच मार्ग बनाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई पाइप लाइन, दो हजार घरों में जलापूर्ति ठप

Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Pipeline damaged while making approach road of ROB, water supply stalled in two thousand houses
रूरा में गड्ढ़ा खोदाई से टूटी पाइप लाइन से भरा पानी। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रूरा। नगर पंचायत कार्यालय के पास बुधवार को आरओबी का एप्रोच मार्ग बनाने के लिए जेसीबी से खोदाई के दौरान पेयजल पाइपलाइन फट गई। इससे करीब दो हजार घरों की जलापूर्ति ठप हो गई। वहीं गड्ढे में पानी भर गया।
विज्ञापन

कस्बे में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। पिलर बनाए जा चुके हैं। वहीं कई स्थानों पर पिलरों को जोड़ने के लिए स्लैब ढलाई भी हो चुकी है। इसके साथ ही दोनों ओर आरओबी को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए एप्रोच मार्ग बनाने का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें चिह्नित स्थानों पर पूर्व में खोदाई की जा चुकी है। बुधवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के समीप एप्रोच मार्ग निर्माण के लिए जेसीबी से गहरी खोदाई की जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे की तरफ भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे दो हजार घरों में जलापूर्ति ठप हो गई। इधर गड्ढे में जलभराव हो गया है। इसपर खोदाई का काम रोक दिया गया। जानकारी पर नगर पंचायत ने टंकी से जलापूर्ति बंद की। नगर पंचायत कर्मी गड्ढे में भरा पानी निकालने का जतन करते रहे।
हालांकि शाम तक पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई जा सकी। इसकी वजह से शाम को भी जलापूर्ति ठप रही। लोगों ने बताया कि जेसीबी से खोदाई में लापरवाही से पहले भी कई बार पाइप लाइन फट चुकी है।

चार फरवरी को गड्ढा खोदाई में पाइप लाइन फटने से दो दिन तक जलापूर्ति ठप रही। अब फिर से पेयजल की किल्लत हो रही है। नगर पंचायत के लिपिक वीएन सिंह ने बताया कि क्षतिग्रस्त पाइप को हिस्सा बदला जाएगा। गुरुवार शाम तक जलापूर्ति बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed