फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Photographer murdered in Auraiya

यूपी के औरैया में फोटोग्राफर की हत्या, दुकान में मिला शव, ताला तोड़कर निकाला गया

Fri, 06 Nov 2020 12:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Nov 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
Photographer murdered in Auraiya
सांकेतिक तस्वीर
औरैया शहर कोतवाली के फरहीन दरवाजा निवासी फोटोग्राफर की हत्या हो गई। उसका शव दुकान के अंदर खून से लथपथ मिला। सूचना पर गुरुवार रात लगभग 10 बजे पुलिस पहुंची और पड़ताल की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


विनय (35) पुत्र देशराज पेशे से फोटोग्राफर है। उसकी श्रीराम आरएलडी हॉस्पिटल में विजन मिक्सिंग नाम से दुकान है। बुधवार से वह घर नहीं गया था। इससे दोपहर में मां भी दुकान पर गई, लेकिन ताला लगा देखकर लौट आई थी।
विज्ञापन


इससे पहले फोन पर युवक ने खुद के मुरादगंज में होने की जानकारी दी थी। शाम तक विनय के न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने पुलिस में तैनात एक रिश्तेदार को सूचना दी। रिश्तेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस को दुकान में खून से लथपथ शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके शरीर पर अंडरवियर और टीशर्ट थी। पुलिस ने जीपीएस के जरिए चेक किया तो विनय के मोबाइल की लोकेशन एक लॉज में मिली। सूचना पर सीओ सुरेंद्र नाथ यादव और एसपी सुनीति भी पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम पहुंची और उसने साक्ष्य जुटाए। इस मामले की तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed