{"_id":"6ae3801bbe3ebc19bf0a427b","slug":"pet-today-at-24-centres-kanpur-news-c-214-1-knj1007-158536-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 24 केंद्रों पर पीईटी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 24 केंद्रों पर पीईटी आज
विज्ञापन
कन्नौज। इत्रनगरी में शुक्रवार को 24 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा होगी। 16,656 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे। अर्नब तूफान के अलर्ट के चलते बारिश भी अभ्यर्थियों की परीक्षा ले सकती है। ऐसे में अभ्यर्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे चरण में परीक्षा केंद्रों पर सीटिंग प्लान से लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर परीक्षा के समय पुलिस बल तैनात रहेगा और अभ्यर्थियों को सघन तलाशी व बायोमीट्रिक हाजिरी के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 45 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस अभ्यर्थी नहीं ले जा सकते हैं।
डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि 24 केंद्रों पर होने वाली पीईटी परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली तीन बजे से पांच बजे तक निर्धारित है।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को नहीं होगी कोई दिक्कत
एआरएम दिनेश कुमार यादव ने बताया कि पीईटी परीक्षा में दूसरे जिलों से अभ्यर्थी आएंगे। इसके लिए पर्याप्त रोडवेज बसों की व्यवस्था है। साथ ही, रोडवेज स्टेशन पर कुछ बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।