फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PET exam on 24th, 7483 candidates will appear

पीईटी परीक्षा 24 को, 7483 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Wed, 18 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
PET exam on 24th, 7483 candidates will appear
कन्नौज। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सरकारी नौकरी के लिए भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) लागू की है। इसके लिए 24 अगस्त को परीक्षा होगी। जिले के महिला और पुरुष उम्मीदवारों के करीब 7483 आवेदन आए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बुधवार को बताया कि पीईटी परीक्षा के लिए डीएन इंटर कालेज तिर्वा में 408, राजकीय इंटर कालेज उमर्दा में 288, राजकीय गर्ल्स पीजी कालेज बांगर में 288, जेपीएस में 696, सेठ वासुदेव सहाय इंटर कालेज में 355, के.के इंटर कालेज में 288, सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कालेज में 288, कन्हैया लाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज 504 परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कन्नौज पब्लिक स्कूल में 504, कानपुर पब्लिक स्कूल में 288, किसान इंटर कालेज में 504, कृस्तु ज्योति एकेडमी में 504, महेंद्र जनता नीलम इंटर कालेज में 600, पीएसएम पीजी कालेज में 504, आरएस पब्लिक इंटर कालेज में 504, एसएसपी इंटर कालेज में 408, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में 264 और गोमती देवी गर्ल्स इंटर कालेज में 288 परीक्षा में शामिल होंगे। 24 अगस्त को इन केंद्रों पर दो पालियों में सुबह 10 से 12 और दोपहर दो से चार बजे तक लिखित परीक्षा होगी। पहली पाली में 1045 और दूसरी में 1293 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जिलावार परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed